Latest Updates
-
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं
ज्यादा अदरक खाने के नुकसान
अदरक हमारे स्वास्थ्य के लिये काफी अच्छी होती है! यह पेट के कई रोगों से छुटकारा दिलाती है! लेकिन अधिक अदरक खाने से हमारे स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर भी पडता है! एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार ज्यादा अदरक के सेवन से पेट में गैस और गला जलने की शिकायत देखी गई है!
प्रेगनेंसी के समय ज्यादा अदरक भ्रूण के सेक्स हामोर्न पर प्रभाव डाल सकता है! ऐसी भी रिपोर्ट आई है कि अधिक अदरक के सेवन से गर्भपात भी हो जाता है। हांलाकि स्टडी में यह भी साफ पाया गया है कि अदरक को गर्भवती महिलाएं सुबह के समय उल्टी रोकने के लिये भी खा सकती हैं, इससे बच्चे पर कोई बुरा असर नहीं पडेगा।

गर्भवती महिलाओं को 1 या 3 प्रतिशत अदरक के टुकडे से ज्यादा नहीं खाना चाहिये। ज्यादा अदरक प्रेगनेंसी के समय ब्लीडिंग भी करवा सकता है। कई एक्सपर्ट मानते हैं कि गर्भवती महिलाओं को अदरक का सेवन डिलवरी के आस पास तो बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिये।
MUST READ: अदरक की चाय के 8 फायदे
अदरक का एक प्रभावशाली असर ब्लड क्लॉटिंग को धीमा कर देता है। साथ ही यह ब्लड ग्लूकोज लेवल को भी धीमा कर देता है। यदि मधुमेह रोगी दवाई लेते हुए अदरक का भी सेवन करते हैं तो उनका ब्लड लेवल बडी ही खतरनाक तरीके से लो हो जाने का खतरा बढता है। इसलिये अदरक को हमेशा सीमित रख कर ही खाना चाहिये।
अदरक का बडा हिस्सा खाने से अनिंद्रा की भी शिकायत होती है। यदि आपको ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या है तो भी आपको ज्यादा अदरक नहीं खानी चाहिये। अदरक खाने की एक सेफ्टी लिमिट होती है। यदि आप हर दिन 2 ग्राम अदरक का सेवन करें तो आपके लिये ठीक है। ज्यादा अदरक के सेवन से शरीर में एसिड बनने की समस्या हो जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











