Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
गुलाब की पंखुड़ियों से बनी चाय पीने से चेहरे पर आता है ग्लो, और भी है चमत्कारी फायदे
गुलाब के फूलों का इस्तेमाल न सिर्फ इश्क-मोहब्बत जाहिर करने के लिए किया जाता है बल्कि खाने में भी इसका इस्तेमाल कर हम कई तरह के सेहत संबंधी लाभ पा सकते हैं। गुलाब का इस्तेमाल हमारे पूर्वज कई सदियों से करते आ रहे हैं। चाहे वो गुलकंद हो या गुलाब शर्बत। कॉस्मेटिक, औषधि और पेय पदार्थों के रुप में हम कई तरह से गुलाब का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इसके अलावा आज हम आपको गुलाब की चाय के बारे में बताने जा रहे हैं।
फिटनेस फ्री लोगों के लिए ये चाय काफी कमाल की चीज है। ये न सिर्फ वजन कम करता है बल्कि इसके सेवन से चेहरे पर ग्लो भी आती है। आइए जानते है कि गुलाब की पंखुड़ियों से बनी चाय को पीने के फायदे।

वजन कम करें
गुलाब के फूल में कई औषधीय गुण मौजूद होते है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों का इलाज कर सकते हैं। गुलाब में मौजूद लैक्सेटिव और ड्यूरेटिक गुण मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है और पेट के टॉक्सिन हटाता है।

पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त
रोज़ टी बेहतरीन हर्बल टी में से एक है, जो हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसलिए रोज़ाना एक या दो कप रोज़ टी पीने से वज़न कम करने में मदद मिल सकती है। वज़न घटाने में पाचन तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

स्किन के लिए
गुलाब की चाय एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। गर्मी या प्रदूषण की वजह से चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे और पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाती है। इसकी तासीर ठंडी होती है। ये स्किन को सूद करने के साथ ग्लो भी देता है।

टॉक्सिन हटाएं
अपने डाइयूरेटिक गुणों यानी शरीर में पर्याप्त मात्रा में मूत्र बनाने के गुण के कारण यह यूरीनरी ट्रैक्ट के किसी भी तरह के संक्रमण से बचाती है। रोज़ टी, शरीर से टॉक्सिन निकालने में सक्षम है, जिसकी वजह से शरीर डिटॉक्स होता रहता है, और इससे वज़न कम करने में भी मदद मिलती है।

स्ट्रेस दूर करे
जिन लोगों को मानसिक अवसाद, मानसिक थकावट, अनिंद्रा, बैचेनी और आलस्य की समस्या है उन्हें गुलाब की चाय पीने से फायदा होता है। यह चाय पीने से मानसिक तनाव कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। और आप खुद को फ्रेश महसूस कर सकते हैं।

कैसे करें तैयार
आजकल बाजार में रोज टी के तैयार टी बैग मिलते हैं। पर आप चाहें तो इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं।
लाल गुलाब की ताजी पत्तियों को कुछ देर पानी में उबालना है। इतनी देर कि पत्तियों के एसेंस पानी में अच्छी तरह घुल जाएं। उसके बाद इसे छान लीजिए। चाय में मिठास बढ़ाने के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अगर बिना चीनी के इस पिएं तो इसके सेहत को और भी लाभ होंगे।



Click it and Unblock the Notifications











