Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
Why Increase Diabetes In India: भारत में तेजी से पांव पसार रही है शुगर की बीमारी? ये 6 संकेत न करें नजरअंदाज
Diabetes Early Signs In Youth: भारत में डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी तेजी से एक साइलेंट एपिडेमिक का रूप ले रही है। पहले जहां यह बीमारी उम्रदराज लोगों में ज्यादा पाई जाती थी, अब यह युवाओं और यहां तक कि बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रही है। 2021 की एक स्टडी के अनुसार, चीन के बाद भारत दूसरे नंबर पर है जहां डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह है जो यंग जेनरेशन में डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके पीछे की वजह डॉक्टर आकाश माथुर ने बताई जो हर युवा के लिए जानना बहुत जरूरी है।
दरअसल उनका कहना है कि बदलती जीवनशैली, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और प्रोसेस्ड फूड का बढ़ता चलन इसकी मुख्य वजहों में गिना जा रहा है। चिंता की बात यह है कि कई बार डायबिटीज शरीर में बिना शोर किए पनपती रहती है और जब तक इसका पता चलता है, तब तक ये बड़ी परेशानी बन चुकी होती है। ऐसे में जरूरी है कि इसके शुरुआती संकेतों को पहचानें और समय रहते एक्शन लें।

1. बार-बार प्यास लगना और मुंह सूखना
अगर आपको सामान्य से ज्यादा प्यास लगती है या बार-बार मुंह सूखता है, तो ये डायबिटीज का एक प्रारंभिक संकेत हो सकता है। इसका कारण है ब्लड शुगर का असंतुलन, जो शरीर में पानी की मात्रा को प्रभावित करता है।

2. बार-बार पेशाब आना
जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है, तो किडनी उसे बाहर निकालने के लिए अधिक काम करने लगती है, जिससे बार-बार पेशाब आता है।

3. वजन का अचानक घटना
बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज के अगर अचानक वजन घटने लगे तो यह चिंताजनक हो सकता है। यह संकेत करता है कि शरीर ऊर्जा के लिए फैट और मसल्स को ब्रेकडाउन कर रहा है, जो डायबिटीज के लक्षणों में से एक है।

4. थकान और चिड़चिड़ापन
शरीर में शुगर का सही तरीके से इस्तेमाल न हो पाने की वजह से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती, जिससे थकावट और मूड स्विंग्स होना आम हो जाता है।

5. धुंधली नजर
ब्लड शुगर के असंतुलन का असर आंखों की नर्व्स पर भी पड़ता है, जिससे नजर कमजोर या धुंधली हो सकती है।
6. बार-बार इन्फेक्शन या घावों का जल्दी न भरना
डायबिटीज की वजह से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे बार-बार संक्रमण होना या चोट का देर से ठीक होना आम बात हो जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











