Latest Updates
-
MI vs RR: मैच के लिए घर पर बनाएं अपनी टीम की जादुई रंगोली -
World Health Day: अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वर्ल्ड हेल्थ डे: अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
ज्येष्ठा नक्षत्र के बच्चों के लिए सबसे शुभ नाम -
MI vs RR मैच: 15 मिनट में बनाएं ये कुरकुरे स्नैक्स -
UV रेडिएशन का कहर: झुलसती त्वचा को बचाने के उपाय -
दिल्ली बारिश में सेहत बचाएं, इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत -
वेट-लॉस इंजेक्शन सस्ते हुए: क्या ये वाकई सुरक्षित हैं? -
IMD अलर्ट: तूफानी मौसम में घर को रखें सुरक्षित और शांत -
मेष राशिफल: आज का दिन बदलेगा आपकी किस्मत, जानें कैसे
Dadi Maa Ke Nuskhe:पेट दर्द और गैस से हैं परेशान? आजमाएं दादी मां के ये 5 अचूक घरेलू नुस्खे
Dadi Maa ke Nuskhe for Stomach Pain: आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और बाहर के खान-पान की वजह से हमारा पाचन तंत्र खराब हो गया है। पेट में गैस, दर्द और बेचैनी की समस्या कभी भी हो जाती है। कई बार तो ऐसा होता है कि घर में कोई दवा भी नहीं होती और दर्द के मारे हालत खराब हो जाती है। ऐसे में घर में हमारी दादी-नानी अपने घरेलू नुस्खे आजमाती हैं जो इतने कारगर होते हैं कि मिनटों में आराम मिल जाता है।
अगर आपके साथ या आपके परिवार में कभी किसी को गैस या पेट दर्द की समस्या हो जाए तो आप ऐसे में घबराएं नहीं बल्कि आजमाएं दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे।

1. अजवाइन और काला नमक (Ajwain & Black Salt)
अगर अचानक से दर्द हो जाए तो रसोई में रखी अजवाइन बहुत काम की है। इसमें 'थायमोल' नामक तत्व होता है जो पाचन के लिए बहुत बेस्ट माना जाता है। दर्द या गैस होने पर आधा चम्मच अजवाइन को हल्का भून लें और उसमें एक चुटकी काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लें। गैस और मरोड़ में यह 5 मिनट में आराम देता है।
2. हींग का अचूक लेप (Asafoetida/Hing)
रसोई में रखी हींग न सिर्फ खाने का टेस्ट बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी जादू से कम नहीं है। पेट दर्द, गैस होने पर आप इसका इस्तेमाल करें और तुरंत निजात पाएं। बस आपको करना क्या है ये जान लें। एक चुटकी हींग को थोड़े से गरम पानी में घोलकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को नाभि के आसपास हल्के हाथों से लगाएं। बच्चों के पेट दर्द के लिए यह दादी मां का सबसे प्रिय नुस्खा है।
3. अदरक और शहद का मेल (Ginger & Honey)
हर किसी के घर में अदरक और शहद तो मौजूद होता ही है। पेट दर्द होने पर आप अदरक का इस्तेमाल करें क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं। बस आप एक छोटा टुकड़ा अदरक कूटकर उसका रस निकालें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। यह एसिडिटी और जी मिचलाने में राहत देता है।
4. जीरा पानी (Cumin Water)
जीरा न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह पेट की जलन और दर्द को भी शांत करता है। अगर घर में बच्चे से लेकर बड़े तक किसी के पेट में दर्द हो जाए तो आप एक एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर धीरे-धीरे पिएं। यह भारी खाने के बाद होने वाले दर्द को तुरंत ठीक करता है।
5. पुदीना और नींबू (Mint & Lemon)
पुदीने की चटनी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपको इसके फायदे के बारे में भी पता है। पुदीने की पत्तियों में पेट को ठंडक प्रदान करने वाले गुण होते हैं जो पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करती हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप पुदीने के रस में थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से पेट की गर्मी और खट्टी डकारों से छुटकारा मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











