Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
Cucumber Buttermilk: पेट को ठंडा रखने के लिए पीएं ये स्पेशल छाछ, मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर की रेसिपी
गर्मियां आते ही घरों में छाछ पीने का चलन शुरु हो जाता है। गांव हो या शहर इसे पीने वालों की कमी नहीं हैं। समय के साथ छाछ के फ्लेवर भी बदल गए हैं। किसी को पुदीने वाली छाछ तो किसी को जीरे वाली छाछ पीना भाता है। इसलिए आज हम इस गर्मी में एक और रिफ्रेशिंग कूल ड्रिंक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसका नाम है कुकुंबर मसाला छाछ। इस रेसिपी को मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे पीने के भी कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे भी हैं। जानते हैं यहां कुकुंबर मसाला छाछ की रेसिपी।

कुकुंबर छाछ पीने के फायदे
खीरा यानी कुकुंबर कई मिनरल्स, विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। इसे हाइड्रेटिंग गुण के लिए जाना जाता है, जो पेट को ठंडा रखने का काम करता है। छाछ में मौजूद कूलिंग एजेंट और प्रोबायोटिक गुण एसिडिटी, कब्ज और पेट की जलन जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है। गर्मियों में पेट की सलामती के लिए इस छाछ को पिया जा सकता है।
सामग्री:
* 2 खीरे
* 50 मिली छाछ
* 2-3 आइस क्यूब
* 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
* 2 हरी मिर्च
* 1/2 छोटा चम्मच नमक
* 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
* 7-8 पुदीने की पत्तियां
रेसिपी
कुकुंबर मसाला छाछ बनाने के लिए आप सबसे पहले खीरे की पतली पतली स्लाइस करे। उसके बाद एक मीडियम खीरा और आधा बचा खीरे को मोटे-मोटे टुकड़े करके काट लें।
अब मिक्सर ग्राइंडर लें और कटे हुए खीरे और 2 हरी मिर्च तोड़कर डालकर इन्हें ग्राइंड करके प्यूरी बना लें।
अब इस प्यूरी को एक बाउल में निकालकर रख लें। इसके बाद एक पैन या कड़ाही में छाछ डाल दे।
छाछ के ऊपर ग्राइंड की हुई खीरे की प्यूरी डालें और फिर नमक, भुना हुआ जीरा, काला नमक, पुदीना की पत्तियां और आइस क्यूब डाल दें।
इन सारी चीजों को मिलाकर तब तक अच्छी तरह से फेंटें जब तक आपको इसमें झाग न दिखने लगे।
अब सर्विंग गिलास में कुकुंबर मसाला छाछ को खीरे के स्लाइस के साथ सर्व करें। आप चाहे तो इसमें अच्छे प्रजेंटेशन के लिए इसमें नींबू की स्लाइस या पुदीने की पत्तियां डालकर भी गार्निश कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











