Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
अपने एयरपोर्ट लुक को ऐसे बनाएं स्टाइलिश
एयरपोर्ट लुक सिंपल और स्टाइलिश होना चाहिए। अगर आप इसे लेकर बहुत ज्यादा सजती-संवरती हैं तो ऐसा करना आपको ही शर्मिंदा कर सकता है।
एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि एयरपोर्ट लुक कंफर्टेबल होना चाहिए। ये नहीं कि फैशन के चक्कर में आप अपने कंफर्ट को नज़रअंदाज़ कर दें।

आज हम आपको एयरपोर्ट लुक के लिए कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं जो आपको फैशन के साथ-साथ सिंपल लुक पाने में भी मदद करेंगें।


व्हाइट स्नीकर्स
कुछ समय से व्हाइट स्नीकर्स का ट्रेंड खूब चल रहा है। टॉप एक्ट्रेसेस भी फिल्म प्रमोशन से लेकर एयरपोर्ट लुक में भी व्हाइट स्नीकर्स पहने नज़र आईं हैं। इन्हें आप जॉगर्स, ड्रेस, जींस, स्कर्ट या फिर शॉर्ट्स के साथ भी पहन सकती हैं।

टोटे बैग्स
टोटे बैग्स क्लासिक होते हैं और ये आपको बेहतर एयरपोर्ट लुक पाने में मदद भी करते हैं। इन बैग्स में आप एक ही जगह सब कुछ रख सकती हैं जैसे लैपटॉप और फैशन मैगजीन वगैरह।

इनका भी रखें ध्यान
आमतौर पर प्लेन में सर्दी होती है इसलिए अपने साथ गर्म जैकेट ले जाना ना भूलें वरना मुसीबत आपको ही झेलनी पड़ेगी।

जूतों का काम
पैडेड एंकल्स वाले जूते पहनें क्योंकि ये बहुत ज्यादा कंफर्ट देते हैं। अगर आपको फ्लाइट बदलनी है तो आपको इन जूतों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

फ्लेयर्ड पैंट्स
फ्लेयर्ड पैंटस ना केवन आरामदायक होती हैं बल्कि से काफी स्टाइलिश भी होती हैं और आपकी लुक को सिंपल के साथ-साथ स्टाइलिश भी बनाती हैं। आप इसे स्वेट शर्ट के साथ पहन सकती हैं

ऐसा मटीरियल चुनें
अपने लिए पतला, बुना हुआ या सिल्क का कपड़ा चुनें। सिंथेटिक और सख्त कपड़े लंबे समय तक बैठने पर आपको दिक्कत दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











