Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
इन 6 कारणों से ब्लैक का फैशन कभी नहीं होता आउट
जानते हैं कि ब्लैक कलर में आखिर ऐसा क्या खास है तो इसे कभी फैशन से आउट नहीं हाने देता है।
ब्लैक कलर हमेशा ही सुंदर और सभ्य लगता है। पूरी दुनिया में काले रंग को संपूर्ण यानि पूरा समझा जाता है। ये किसी भी दूसरे रंग के साथ फब जाता है।
किसी भी मौसम में ब्लैक कलर पहना जा सकता है। इस रंग की सबसे खास बात ये है कि इसका फैशन कभी आउट नहीं होता और इसे कभी भी किसी भी दूसरे कलर के साथ मैच किया जा सकता है।
ब्लैक कलर को कलर्स ऑफ किंग यानि रंगों का राजा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ब्लैक कलर के आगे दूसरा कोई रंग नहीं टिक सकता है।
अगर आपको लगता है कि ब्लैक सिर्फ एक कलर है तो आप गलत हैं, ये रंग आपके स्टाइल के बारे में भी बताता है। ब्लैक सिर्फ एक कलर नहीं है बल्कि ये आपके स्टाइल में चार चांद लगाता है।
चलिए जानते हैं कि ब्लैक कलर में आखिर ऐसा क्या खास है तो इसे कभी फैशन से आउट नहीं हाने देता है।

इसे किसी भी रंग के साथ पहन सकते हैं
अगर आपको मिक्स एंड मैच वाले आउटफिट्स पसंद आते हैं तो ब्लैक आपके लिए परफैक्ट कलर है। ब्लैक की खासियत ही यही है कि इसे किसी भी रंग के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है। लड़कों को तो ब्लैक के अलावा तो जैसे कोई और रंग दिखाई ही नहीं देता है।

इसके साथ एसेसरीज़ मैच करना भी होता है आसान
स्टाइलिंग में सिर्फ कपड़े ही नहीं आते हैं। एसेसरीज़ से भी आप अपने लुक में जान डाल सकते हैं। कपड़ों से मैच करती हुई एसेसरीज़ मिलना तो बहुत मुश्किल काम होता है लेकिन ब्लैक एसेसरीज़ आप किसी भी रंग के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

इसके साथ आप कुछ भी मैच कर पहन सकते हैं
अगर आपको फैशन की बिलकुल भी समझ नहीं है तो आपके लिए कपड़ों और रंगों को मैच करना काफी मुश्किल हो जाता है। अकसर लोगों को समझ नहीं आता कि किस रंग के कपड़ों या डिज़ाइन को कैसे मैच किया जाए। लेकिन ब्लैक के साथ ऐसा कुछ भी नहीं है।

जब कुछ ना मिले तो ब्लैक आता है काम
कैजुअल लुक चाहते हैं या अच्छीं तरह से तैयार होकर जाना चाहते हैं, ये दोनों ही काम ब्लैक कलर के आउटफिट पूरा कर सकते हैं। डेट, दोस्तों के साथ मस्ती, ऑफिशियल मीटिंग में आप ब्लैक आउटफिट पहन सकते हैं। इस रंग की वजह से आपको कभी भी अपनी लुक को लेकर शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा।

इसे आप किसी भी मौसम में पहन सकते हैं
गर्मी में हल्के रंग तो वहीं सर्दी में गहरे रंग पहने जाते हैं लेकिन ब्लैक कलर तो सदाबहार है। आप इसे किसी भी मौसम में पहन सकते हैं। पीला, हरा और ऑरेंज रंग गर्मी के मौसम में ठंडक देता है लेकिन ब्लैक कलर सदाबहार है। इसे आप पूरे साल में कभी भी किसी भी मौके पर पहन सकते हैं।

ब्लैक देता है क्लासी लुक
आप चाहें तो खुद भी ट्राई कर सकते हैं कि किस तरह ब्लैक कलर आपकी पर्सनैलिटी को उभारता है।
इन्हीं खूबियों के कारण ब्लैक कलर हर उम्र के लोगों के लिए बैस्ट रहता है। इस कलर को आप कभी भी किसी भी मौके पर पहन सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











