Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
चैरिटी इवेंट में बला की खूबसूरत बनकर पहुंची करीना कपूर, देखते ही सैफ की बेगम के लुक पर फिदा हो जाएंगे आप!
करीना कपूर खान बी-टाउन की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने स्टाइल स्टेटमेंट और ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, पटौदी खानदान की बेगम एक चैरिटी इवेंट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने सादगीभरे अंदाज से फैंस कायल हो गए हैं।
दरअसल करीना कपूर खान हाल ही में 'यूनिसेफ ग्रेस ज्वेलर्स होप चैरिटी इवेंट' में 'ज्वेलर्स फॉर होप वर्ल्ड' के दूसरे सबसे बड़े ज्वेलरी फेयर को सपोर्ट किया। 'जीजेईपीसी इंडिया इवेंट' के सहयोग से आयोजित इस एग्जीबिशन में भाग लेने के लिए 'यूनिसेफ' की ब्रांड एंबेसडर के रूप में उन्होंने के कलेक्शन से एक व्हाइट कलर का खूबसूरत आउटफिट पहना था।

करीना का अब यह लुक खूब वायरल हो रहा है और उनके फैंस उनकी खूब तारीफें कर रही हैं। चैरिटी इवेंट में शामिल होने के लिए करीना कपूर खान ने मशहूर फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन खूबसूरत आइवरी शॉर्ट कुर्ता, पेंट और दुपट्टा पहना था। आउटफिट को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट चांदनी व्हाबी ने स्टाइल ने स्टाइल किया है। इस सूट में करीना बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

ये थी आउटफिट की कीमत
ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, अगर यह ड्रेस इंग्लिश पेपर-पीस (ईपीपी) से बनी है, इसकी कीमत 31,250 रुपए है। सफ़ेद कढ़ाई वाले इस कुर्ते के सेट पर जटिल रूप से डिज़ाइन की गई कढ़ाई थी। करीना ने अपने कढ़ाई वाले कुर्ते को मैचिंग एम्बेलिश्ड दुपट्टे और प्लेन पलाज़ो पैंट के साथ पहना था। इसके साथ उन्होंने 'रेयर हेरिटेज' ज्वेलरी ब्रांड से ग्रीन कलर की डायमंड-एमराल्ड वाले झुमके की एक जोड़ी पहनी थी। बोल्ड आईज, ब्राउन आईशैडो, ब्लश्ड गाल, ग्लॉसी लिप्स सहित ग्लैम मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया था। लुक को सादा बनाने के लिए उन्होंने बन हेयर डू बनाया था।
91 हजार की हील्स के साथ लुक किया कम्प्लीट
करीना ने अपने आउटफिट के साथ 'जियानविटो रॉसी' ब्रांड की एक्सपेंसिव हील्स पहनी थी। इस हील्स की कीमत 1,095 डॉलर है, जो इंडियन करेंसी के मुताबिक, 91,926 रुपए है।



Click it and Unblock the Notifications











