Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
शादी के लिए जोधपुर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देसी लुक में एयरपोर्ट पर आई नजर

प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ 2-3 दिसंबर को हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से जोधपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रही है। गुरुवार को इनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी है। इसके लिए ब्राइड टू बी प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस और फैमिली के साथ जोधपुर पहुंच गए है।

एयरपोर्ट पर प्रियंका मंगेतर का हाथ थामे इंडियन आउटफिट में बेहद खुश नजर आईं। इस दौरान प्रियंका को व्हाइट कलर के फ्रॉक सूट विद प्लाजो और मल्टी कलर की चुनरी में देखा गया जबकि, निक वेस्टर्न आउटफिट में दिखे।

मौके पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ब्लू एंड ग्रीन साड़ी में तो परिणीति व्हाइट जंपसूट एंड ब्लू अपर में नजर आईं। निक के बड़े भाई जो जोनास और होने वाली भाभी गेम ऑफ थ्रॉन्स फेम सोफी टर्नर भी उनके साथ ही वैन्यू पर पहुंचे।

आपको बता दें कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की 2 दिसंबर को हिंदू और 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी। हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी में प्रियंका डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन आउटफिट पहनेंगी। वहीं, क्रिश्चियन शादी में वे Ralph Lauren के आउटफिट में नजर आएंगी।



Click it and Unblock the Notifications











