Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
3,720 घंटों में बनकर तैयार हुआ था प्रियंका का ब्राइडल लहंगा, सामने आई शादी की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। निकयंका की शादी की तस्वीरें पीपल मैग्जीन ने पब्लिश की है। यकीन मानिए इन फोटोज को देखकर आपकी आंखे और मुंह खुले रह जाएंगे। इन तस्वीरों को देखकर आपको यकीन हो जाएंगा कि निकयंका की शादी इस साल के सबसे रॉयल और लेविश वेडिंग में से एक थी। प्रियंका और निक दोनों ही शादी के जोड़े में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।
जैसा कि मालूम है कि जोधपुर के उम्मेद पैलेस में प्रियंका ने 1 दिसम्बर को क्रिश्चियन रीति रिवाजों और 2 दिसम्बर को हिंदू रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए थे। आइए देखेते है इस कपल ने किस डिजाइनर का आउटफिट पहना और कैसा था दोनों का लुक।

क्रिश्चियन वेडिंग में पहना रॉल्फ लॉरेन की ड्रेस
प्रियंका ने 1 दिसम्बर को क्रिश्चियन वेडिंग में डिजाइनर रॉल्फ लॉरेन का हैंड स्टिच ड्रेस पहना था। जिस पर हैंड स्टिचिंग से फ्लोरल वर्क किया हुआ था। किया हुआ था। इस ड्रेस में 2,380,000 मदर ऑफ पर्ल sequins का काम किया हुआ था। प्रियंका की इस ड्रेस को बनने में लगभग 1,826 घंटे का समय लग गया है।
75 फीट लम्बा था वेल
प्रियंका ने वेडिंग गाउन का वेल 75 फीट लम्बा था। और इस मौके से उन्होंने घूंघट से मुंह ढ़ंक रखा था। इस वेडिंग गाउन के साथ प्रियंका ने कस्टम जिमी चू के फुटवियर पहने हुए थे। निक इस मौके पर ब्लैक कोट और पेंट में नजर आए।

अनुष्का और दीपिका के बाद प्रियंका भी बनी सब्यसाची ब्राइड
प्रियंका और निक जोनस ने 2 दिसम्बर को हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने डिजाइनर सब्यसाची के आउटफिट पहना था। इस आउटफिट्स को कलकत्ता के करीब 110 करीगरों ने 3,720 घंटों में मिलकर बनाया था।

हैंडमेड वर्क से तैयार हुआ था लहंगा
इस लहंगे में हैंडकट ऑरगंजा फ्लॉवर, फैंच नॉट में सिल्क फ्लॉस और थ्रेड वर्क से लेयर्ड वर्क किया गया था। प्रियंका के स्पेशल रिक्वेस्ट पर उनके लहंगे के कमरबंध पर निक और उनके पैरेंट्स के नाम ( अशोक और मधु ) के नाम को सिलाई से उकेरा गया था।अपने ब्राइडल लुक को कम्पलीट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने मुगल ज्वैलरी पहनी हुई थी। अनकट डायमंड के साथ जापानी संस्कृति के मोतियों से सजा हुआ 22 कैरेट गोल्ड का चोपार्ड पहना था।
A post shared by WeddingSutra.com (@weddingsutra) on
निक का देसी दूल्हा लुक
प्रियंका की ही तरह दूल्हा बने निक जोनस शेरवानी और पगड़ी में नजर आए। उन्होंने सिल्क शेरवानी के साथ हैंड एम्ब्रॉयडरी चिकन दुपट्टा और चंदेरी टिश्यू साफा पहना हुआ था। इंडियन दुल्हें के लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सब्यसाची हेरिटेज ज्वैलरी कलेक्शन से सेंडिकेट डायमंड नैकलेस और रोज कट कलगी पहनी थी। लेकिन इस कपल ने Christian Louboutin के डिजाइनर फुटवियर पहने थे।
वीडियो भी आया सामने
प्रियंका की क्रिश्चियन वेडिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसे खुद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उनकी लेविश वेडिंग की झलक देखने को मिल रही है। इस वीडियो में उनका खूबसूरत गाउन, निकयंका की केमिस्ट्री और उम्मेद भवन का दिलकश लोकेशन उनकी शादी में चार चांद लगा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications











