Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
किसी अवॉर्ड फंक्शन से कम नहीं है प्रियंका चोपड़ा के संगीत की तस्वीरें, देसी लुक में नजर आए निकयंका

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने सोशल मीडिया पर संगीत सेरेमनी का वीडियो और फोटोज शेयर की है। वेडिंग संगीत सेरेमनी के मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपना देसी गर्ल के अवतार में नजर आई। इस मौके पर उन्होंने अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइनर शेड शिमरिंग साड़ी पहनी हुई थी। अपने इस लुक और खूबसूरत बनाने के लिए प्रियंका ने डायमंड चौकर और ड्रॉप ईयररिंग्स पहनी हुई थी।

प्रियंका के दूल्हे निक जोनस भी इस मौके पर कम नजर नहीं आए उन्होंने अबू जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए ब्लू अचकन कुर्ता और क्रीम कलर के पेंट में नजर आए। प्रियंका चोपड़ा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सच में किसी अवॉर्ड फंक्शन की नाइट से कम नहीं लग रही है। इन तस्वीरों निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा, अंबानी परिवार और परिणीति चोपड़ा भरपूर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

निक जोनास (Nick Jonas) की भी संगीत सेरेमनी की एक फोटो आई है, जिसमें वे स्टेज पर एकदम बॉलीवुड अंदाज में डांस कर रहे हैं और खूब जम भी रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मेहंदी सेरेमनी की फोटो भी साझा की थीं।



खबरों की माने तो मेहंदी फंक्शन के बाद प्रियंका और निक क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी कर ली है। इस फंक्शन में प्रियंका ने Ralph Lauren का वेडिंग आउटफिट पहना था। वहीं हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी में निक और प्रियंका ने डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन आउटफिट को कैरी किया है।



Click it and Unblock the Notifications











