Latest Updates
-
रास्ते में अर्थी दिखना शुभ होता है या अशुभ? जानें शवयात्रा दिखने पर क्या करना चाहिए -
Sweet vs Bitter Cucumber: काटने से पहले ऐसे पहचानें खीरा कड़वा है या मीठा? अपनाएं ये 4 जादुई ट्रिक्स -
काले होठों से हैं परेशान? इन 5 देसी नुस्खों से घर बैठे लिप्स को बनाएं गुलाबी -
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे?
कांस फेस्टिवल 2018, रेड कार्पेट पर कंगना के विंटेज लुक का चला ब्लैक मैजिक
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में शानदार डेब्यू करते हुए अपने विंटेज लुक से सभी फैंस का दिल जीत लिया। कंगना ने बाकी एक्ट्रेस की तरह कांस फेस्टिवल में गाउन को पीछे छोड़ते हुए फैशन डिजाइनर सब्यासाची द्वारा तैयार की गई ब्लैक साड़ी में रेड कार्पेट पर नजर आई। उनका ये लुक देखकर बीते जमाने की एक्ट्रेसेस मुमताज, आशा पारेख और साधना की याद आ गई।

इस shimmary ब्लैक साड़ी में कंगना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। सब्यासाची की इस खूबसूरत साड़ी के साथ कंगना ने पर्ल नेकपीस पहना था। इसके साथ ही अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए वो रेट्रो शॉर्ट हेयर स्टाइल में नजर आई। रेड कार्पेट पर चलते हुए हर किसी की नजरें कंगना के इस लुक पर टिक गई थी। फेस्टिवल में कंगना ने अपने क्लासी और रेट्रो लुक से मीडिया और फैंस को काफी इम्प्रेस किया। कंट्रोवसी के बाद "रॉयल ब्राइडल" लुक में नजर आई कंगना..

कंगना रनौत ने कान्स में 'इंडियन पवेलियन' के उद्घाटन के बाद सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष और गीतकार प्रसून जोशी के साथ एक अहम सत्र में भाग लिया और फिल्मों में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। इस दौरान वह ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। कांस फेस्टिवल 2018 में कंगना के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर भी नजर आएंगी। हॉट कंगना बनी 'वोग' मैगज़ीन की न्यू कवर गर्ल



Click it and Unblock the Notifications











