Latest Updates
-
काले होठों से हैं परेशान? इन 5 देसी नुस्खों से घर बैठे लिप्स को बनाएं गुलाबी -
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स
Cannes 2018: पैंट सूट में एंट्री मारकर हुमा कुरैशी ने सबको अपने लुक से चौंकाया

कांस फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन हुमा कुरैशी का कुछ अलग ही अंदाज़ देखने को मिला। फ्रेंच रिविएरा के आगे कांस फिल्म फेस्टिवल में हुमा पोज़ देते हुए काफी खूबसूरत लग रही थीं। डेढ़ इश्किया की ये एक्ट्रेस कांस में जुहेर मुराद की गाउन पहने दीपिका और कंगना से काफी अलग लग रही थीं। हुमा ने रेड कारपेट पर निखिल थंपी के डिजाइन किए गए पैंट-सूट पहना था।
कांस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय डिजाइनर के कपड़े पहनकर हुमा ने एकसाथ सभी भारतीयों का दिल जीत लिया है। हुमा के हल्के ब्राउन कलर के पैंट-सूट के एक्स्टिडो स्टाइल कोट और फ्लेयर्ड पैंट्स पर प्लैटिनम चिप्स लगे थे।

इसके साथ उन्होंने पिआगेट नेकलेस पहना था जोकि परफैक्ट लग रहा था। इस पर हुमा ने बीच की मांग निकाल कर सिंपल हेयरस्टाइल रखा था और उनका मेकअप भी काफी सिंपल था। अपने इस स्टाइल में हुमा मॉडर्न इंडिपेंडेंट वुमेन लग रही थीं। इंडियन डिजाइनर निखिल थंपी की ड्रेस पहनकर हुमा ने भारतीयों को जरूर ही गर्व महसूस कराया है। हुमा ने ये ड्रेस ग्रे गूज़ इवेंट पर पहनी थी जिसमें कंगना रनौत भी शामिल हुई थी। क्या आपको भी लगता है कि साल 2012 के बाद से इस बार का हुमा का लुक ज्यादा बेहतर है ?



Click it and Unblock the Notifications