Latest Updates
-
रास्ते में अर्थी दिखना शुभ होता है या अशुभ? जानें शवयात्रा दिखने पर क्या करना चाहिए -
Sweet vs Bitter Cucumber: काटने से पहले ऐसे पहचानें खीरा कड़वा है या मीठा? अपनाएं ये 4 जादुई ट्रिक्स -
काले होठों से हैं परेशान? इन 5 देसी नुस्खों से घर बैठे लिप्स को बनाएं गुलाबी -
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे?
#Cannes 2017: 15 सालों से रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने ऐसे लगाई है आग, देंखे तस्वीरें
43 साल की ऐश इस बार कांस में क्या पहनने वाली हैं, इसका तो हमें पता नहीं लेकिन हम आपको पिछले कुछ सालों की तस्वीर जरुर दिखा सकते हैं, जिसको देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं
ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले 15 सालों से कांस के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। उन्होंने पहली बार कांस में साल 2002 में शिरकत की थी और आज फिर से वह रेड कार्पेट पर हर किसी का दिल धड़काने आ रही हैं।
इसी के साथ ऐश L'Oreal's Paris की बांड एंबेस्डर भी हैं, जो कि ऑफिशियल मेकअप ब्रैंड के तौर पर अपनी 20वीं सालगिरह मनाने वाला है। पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या ने कांस के रेड कार्पेट पर कई बार हमारा दिल जीता है और इस बार भी हम उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
43 साल की ऐश इस बार कांस में क्या पहनने वाली हैं, इसका तो हमें पता नहीं लेकिन हम आपको पिछले कुछ सालों की तस्वीर जरुर दिखा सकते हैं, जिसको देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह रेड कार्पेट पर डिजाइनर ड्रेस में कितनी खूबसूरत लगती हैं।

स्ट्रेपलेस गाउन और डार्क लिपस्टिक में ऐश
2015 के कांस में ऐश ने रेड कार्पेट पर महरून कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी, जिसमें वह पूरी डीवा लग रही थीं। यह ड्रेस Oscar de la Renta की थी।

किसी एंजल से कम नहीं लगीं
यह तस्वीर 2015 के कांस की है, जिसमें ऐश ने एक हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी। यह ड्रेस राल्फ एंड रूसो की थी, जो ऐश की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।

ग्रीन गाउन के साथ बोल्ड लिपस्टिक में ऐश
कांस के रेड कार्पेट पर ऐश ने Elie Saab गाउन पहना था, जो कि ग्रीन रंग का था। रेड कार्पेट पर उन्होंने अपनी इस ड्रेस के साथ बोल्ड रेड मैट लिपस्टिक लगा रखी थी।

गोल्डन फ्लोर लेंथ केप में ऐश
2016 के कांस में ऐश ने रेड कार्पेट पर अपने ब्रांड लोरियाल को संबोधिकत किया। इस दौरान ने अपने इस गोल्डन आउटफिट से सभी का मन मोह लिया।

सभी के होश लूटने के लिये तैयार
प्रेंगनेंसी के बाद यह ऐश का 14वां रेड कार्पेट अपीयरेंस था। ऐश ने गोल्डन कलर का गाउन और बोल्ड रेड लिपस्टिक लगा कर बालों को खुला छोड़ रखा था।

इसमें भी नहीं दिंखी कुछ कम
2013 में ऐश ने कुछ अलग किया और एली साब का ब्लैक और ग्रे बीडिड गाउन पहना।

साड़ी में दिंखी और भी कमाल की
ऐश ने 66वें कांस फेस्टिवल में अपनी प्रेगनेंसी के बाद साड़ी पहन कर कांस में जादू बिखेरा। यह गोल्डन की साड़ी उन्होंने हाई नेक ब्लाउज के साथ पहना।

2011 में पहना पेप्लम गाउन
यह पेप्लम गाउन ऐश के लिये रेड कार्पेट पर हिट साबित हुआ। अरमानी प्राइव ड्रेस के साथ स्मोकी आइज़ ने उनके कर्व और भी ज्यादा सेक्सी लुक दिया।



Click it and Unblock the Notifications











