Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
मिस इंडिया रह चुकी हैं एनिमल में बॉबी की 'तीसरी बीवी', ग्लैमर के मामले में रश्मिका-तृप्ति को देती हैं टक्कर
Who Is Bobby Deol Third Wife In Animal: एनिमल में बॉबी देओल के रोल ने लाखों दिलों को जीत लिया है। बिना डायलॉग के एक खूंखार विलेन का रोल निभाते हुए बॉबी ने अपनी एक्टिंग से फैंस को काफी इम्प्रेस किया है। एनिमल में बॉबी देओल के किरदार का नाम अबरार हक होता है, जिसने तीन शादियां की होती हैं।
फिल्म में अबरार हक को तीसरी शादी करते हुए दिखाया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एनिमल में जिस लड़की ने बॉबी देओल की तीसरी बीवी का रोल निभाया हैं, वो असल जिंदगी में कौन हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं कि उस लड़की के बारे में-

एनिमल में बॉबी देओल के साथ तीसरी शादी करने वाली लड़की का नाम मानसी तक्षक है। मानसी तक्षक एनिमल से पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने इस फिल्म में जिम यानी जॉन अब्राहम की पत्नी का रोल किया था। मानसी तक्षक खूबसूरती में कई एक्ट्रेस को मात देती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खास पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं। बात करें मानसी तक्षक की तो वह सिर्फ 25 साल की हैं. उनका जन्म साल 1998 को मुंबई में हुआ था। मानसी तक्षक ने अपनी स्कूल की पढ़ाई गुजरात से की है। इसके बाद उन्होंने मुंबई के भावना कॉलेज से मास मीडिया में ग्रेजुएशन किया है।
फेमिना मिस इंडिया गुजरात रह चुकी हैं
मानसी तक्षक ने साल 2019 में फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने मिस इंडिया गुजरात का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद मानसी तक्षक कई ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा बनी थीं। वह कई विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। मानसी तक्षक ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत शोर्ट फिल्म आई प्रॉमिस से की थी।

रातों रात बनी स्टार
पठान से ज्यादा मानसी एनिमल के छोटे से रोल की वजह से चर्चा में आई है। फिल्म रिलीज के बाद हर जगह उनकी खूबसूरती के चर्चे हो रही है। सोशल मीडिया में भी एक्ट्रेस के फॉलोअर्स की संख्या में खूब उछाल आया है।



Click it and Unblock the Notifications











