Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
इंडियन स्टाइल में मसाला मैकरोनी
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
मसाला मैकरोनी एक चटपटी पास्ता रेसिपी है जो कि भारतीय विधि से बनाई जाती है। अगर आप को चीज़ वाला पास्ता पसंद है तो आपको यह इंडियन स्टाइल वाली मसालेदार मैकरोनी भी काफी भाएगी। बच्चों को अक्सर मैकरोनी ही खानी होती है तो ऐसे में हर वक्त बाहर से ऑर्डर नहीं किया जा सकता।
READ: बच्चों को जरुर खिलाइये ये चटपटी मैकरोनी चाट
तो अगर आपको घर पर मसाला मैकरोनी बनानी आती है तो आप आराम से अपने बच्चों का दिल जीत देंगी। मैकरोनी बनने के बाद इसे स्प्रिंग अनियन और हरी धनिया से गार्निश करना ना भूलें। अब आइये जानते हैं इंडियन स्टाइल में मसाला मैकरोनी कैसे बनाई जाती है।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 1 कप मैकरोनी
- 1 बडे़ साइज का टमाटर
- 1 मध्यम प्याज
- 3 हलसुन की कलियां
- 1 टुकड़ा अदरक
- 1 चम्मच मिर्च पावडर
- 1 शिमला मिर्च
- 1 चम्मच टमैटो कैचप
- तेल
- कटी हरी धनिया
विधि -
- एक भगौने में 6 कप पानी उबालिये। फिर उसमें नमक, 1 चम्मच तेल और मैकरोनी डाल कर पकाइये।
- फिर इसे छान कर किनारे रख लीजिये।
- शिमला मिर्च, टमाटर, अदरक, प्याज और लहसुन को बारीक काटिये।
- एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें, फिर उसमें अदरक लहसुन डाल कर 1 मिनट तक सौते कीजिये।
- फिर कटी प्याज डाल कर गुलाबी होने तक पकाइये।
- उसके बाद कटे टमाटर और मिर्च पावडर डाल कर तक पकाइये जब तक टमाटर गल ना जाए।
- फिर शिमला मिर्च, टमैटो कैचप , नमक और हल्का सा पानी डाल कर कुछ मिनट पकाइये।
- आखिर में उबली मैकरोनी मिक्स कीजिये और ऊपर से हरी धनिया और स्प्रिंग अनियन डाल कर आंच से हटा दीजिये।
- अब इसे गरमा गरम सर्व कीजिये।
Comments
English summary
इंडियन स्टाइल में मसाला मैकरोनी
Story first published: Monday, February 1, 2016, 7:02 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











