Latest Updates
-
काले होठों से हैं परेशान? इन 5 देसी नुस्खों से घर बैठे लिप्स को बनाएं गुलाबी -
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स
टेस्टी और पौष्टिक पालक ढोकला
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
ढोकला गुजरात की एक जानी मानी और बहुत ज्यादा खाई जाने वाली डिश है। वैसे तो हर घर पर बेसन का ढोकला बनाया जाता है लेकिन आज हम आपको पालक का ढोकला बनाना सिखाएंगे। क्या आप को खाने से एक्सपेरिमेंट करना पसंद है? अगर हां , तो पालक ढोकला जरुर ट्राई करें। यह पालक ढोकला खाने में बड़ा ही टेस्टी होता है। साथ ही इसका हरा रंग देख कर बच्चों का मन जरुर खुश हो जाएगा। इस पालक ढोकले में काफी पोषण होता है इसलिये इसको नाश्ते में जरुर बनाएं। नरेंद्र मोदी के मनपसंद व्यंजन
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- बेसन- 1 कप
- पालक- 2 गुच्छे
- दही- 1/2 कप
- अदरक- 1 मध्यम पिसा हुआ
- हरी धनिया- 3
- तेल- 2 चम्मच
- नींबू रस- 1 चम्मच
- चीनी- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
छौंकने के लिये-
- तेल- 2 चम्मच
- राई- 1 चम्मच
- तिल- 1 चम्मच
- कडी पत्ते- 4-5
- हींग- चुटकीभर
- पानी- 3 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले पालक की पत्तियों को तोड़ कर अलग कर लें, फिर उसे अदरक और हरी मिर्च के साथ मिक्सी में पीस लें।
- एक कटोरे में बेसन, पिसी पालक, दही, नमक, नींबू रस, चीनी और तेल मिक्स करें। इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ ना पड़े।
- मिश्रण को 10 मिनट के लिये किनारे रख दें।
- इसके बाद ढोकला बनाने वाले सांचे में घी लगाएं और मिश्रण को उड़ेले।
- फिर ढोकले को 15 मिनट के लिये स्टीम में पकाएं और जब हो जाए तब उसे प्लेट में निकाल कर किनारे रख दें।
- अब पैन में तेल डाल कर गरम करें, उसमें राई, कडी पत्ती , हींग, तिल डाल कर कुछ सेकेंड पकाएं।
- फिर आंच बंद कर दें और उसे ढोकले पर उडे़ल दें।
- फिर ढोकले को चौकोर आकार में काटे और सर्व करें।
Comments
English summary
Palak Dhokla For A Healthy Breakfast
Story first published: Thursday, June 5, 2014, 11:03 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2014
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











