Latest Updates
-
Kamada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा,,,कामदा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Kamada Ekadashi Sanskrit Wishes: इन दिव्य संस्कृत श्लोकों से अपनों को दें कामदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 29 March 2026: कामदा एकादशी पर किन राशियों का होगा भाग्योदय? जानें अपना भविष्यफल -
Summer Fashion Tips: चिलचिलाती धूप में ठंडक का एहसास कराएंगे ये 5 रंग, आज ही बदलें अपना वॉर्डरोब -
इन 5 समस्याओं से जूझ रहे लोग भूलकर भी न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान -
क्यों मनाया जाता है अप्रैल फूल डे? जानें 1 अप्रैल से जुड़ी ये 3 दिलचस्प कहानियां -
IPL 2026 का आगाज आज, बेंगलुरु में SRH से भिड़ेगी चैंपियन RCB, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल -
जून-जुलाई में हवाई सफर खतरनाक? सुमित आचार्य महाराज की भविष्यवाणी वायरल -
अनोखी परंपरा! जहां पति की डेड बॉडी के साथ सोती है पत्नी, वजह जान सुन्न हो जाएगा दिमाग -
एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 11,200 करोड़ में हुआ तैयार, जानें Jewar Airport से जुड़ी 10 बड़ी बातें
तीखा-मीठा नारियल वड़ा
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
आपने कई तरह के वडे़ खाए होगें पर क्या आपने नारियल वड़ा खाया है? नारियल वड़ा बड़ा ही टेस्टी होता है और इसे जब चाय के साथ खाया जाए तो और भी स्वाद आता है। नारियल वड़ा खास तौर पर साउथ इंडिया में ही बनाया जाता है। वड़ा ज्यादातर सूजी और चावल के आटे से तैयार किया जाता है। लेकिन आज जो रेसिपी हम आपको बनाना सिखाएंगे वह आंद्रा की रेसिपी है, जो कि थोड़ी मीठी और थोड़ी मसालेदार होती है। इस वड़ा की खास बात है कि यह आपको नारिल की वजह से मीठा लगेगा और हरी मिर्च की वजह से हल्का सा तीखा। तो देर किस बात की आइये जानते हैं कि नारियल वड़ा कैसे बनाया जाता है।

कितने- 4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- नारियल- 2 कप घिसा
- सूजी- 1/2 कप
- बेसन- 1/2 कप
- राई- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 7
- कडी पत्ते- 5
- घी- 1 चम्मच
- तेल- 2 कप
- नमक- स्वादअनुसार
MUST TRY: साउथ इंडियन वड़ा
विधि-
- सबसे पहले नारियल, बेसन और सूजी को मिला कर घोल तैयार करें।
- घोल में आधा कप पानी ही डालें।
- कढाई घी गरम करें, उसमें राई और चॉप कर के कडी पत्ते डालें।
- इस घी को बेसन वाले घोल में डालें और मिक्स करें।
- फिर इसमें नमक और हरी मिर्च डालें।
- अब इसे हाथों से चलाएं और इस घोल को हाथों में ले कर वड़ा का आकार दें।
- कढाई में तेल गरम करें, जब तेल गरम हो जाए तब उसमें वडे को तल लें।
- इसी तरह से खूब सारे वडे तैयार कर लें।
- फिर इन नारियल के वडे को चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Coconut Vadas Recipe
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











