Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
अपनी शादी के जोड़े के साथ पहनें ये खूबसूरत ब्राइडल और स्टाइलिश स्नीकर्स
जिन दुल्हनों को हील्स पहनना पसंद नहीं हैं, उनके लिए आज के टाइम में मार्केट में बेहद खूबसूरत ब्राइडल स्नीकर्स मौजूद है। कशीदाकारी, बुने हुए, मेटल और एम्बेलिश्ड हर किस्म में कस्टमाइज ब्राइडल स्नीकर्स की उपलब्धता और भी बेहतर है। इसलिए कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने किस तरह की शादी की थीम तय की है। बस आपको एक ऐसा स्नीकर देखना है जो आपके ड्रेस से मेल खाता हो।

हर डिजाइन के खूबसूरत स्नीकर्स ट्रेंड में
ट्रेंडी ब्राइडल फैशन को ध्यान में रखने के अलावा, आज की दुल्हनें यह भी देखती हैं कि वो अपने डी-डे पर कंफर्टेबल हों न केवल उनके दुल्हन के आउटफिट में बल्कि उनके दुल्हन के जूतों के साथ भी। यही कारण है कि आज कई ब्राइड्स जरी-कोटे से बने खूबसूरत स्नीकर्स जो हाई हील वाले हैं,जिनको आसानी से कस्टमाइज भी किया जा सकता है, कैरी कर रही हैं। सैंडिल हील्स में जो अनकंफर्टेबल होती हैं उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। इसको पहन कर दुल्हनें बिना असुविधा किये घंटों बैठ और चल सकती हैं।

हाथ से कढ़ाई वाली साड़ी फैब्रिक स्नीकर्स-
दुल्हन अपने लिए हाथों से कढ़ाई वाली साड़ी फैब्रिक स्नीकर्स स्टाइल को चुन सकती हैं। हाई हील्स के साथ बिना हील्स के साथ आता है। इसे पहनना बहुत आसान है। इसकी जोड़ी से अपने फैशन स्टेटमेंट को आगे बढ़ा सकती हैं।

गोल्ड स्टडेड स्नीकर्स:
गोल्ड स्टडेड स्नीकर्स आप अपने गोल्डन दुल्हन के जोड़े के साथ मेल खाते हुए ले सकती हैं। ये देखने में भी खूबसूरत होते है।ये मार्केट में भी आसानी से अवेलेबल है। दुल्हन इसको बिना किसी टेंशन के शादी के दिन पहन सकती है।

ग्लिटर वेडिंग स्नीकर्स:
ये स्नीकर्स आजकल काफी ट्रेंड में है। साख तौर से मॉर्डन ब्राइड जो अपना हर चीज परफेक्ट करना चाहती हैं। आप अपने शादी के जोड़े से मेल खाते हुए इसे खरीद या कस्टमाइज करवा सकती हैं।

फ्लोरल एम्बेलिश्ड स्नीकर्स
फ्लोरल एम्बेलिश्ड स्नीकर्स इंडियन ब्राइड के साथ ही विदेशों में भी काफी ट्रेंड में है। दुल्हन अपने सफेद गाउन के साथ इसको आसानी से कैरी करती है, देखने में भी खूबसूरत लगता है।

कशीदाकारी वाले स्नीकर्स
कशीदाकारी वाले स्नीकर्स आपके भारी लहंगे के साथ एकदम परफेक्ट है। इसको आप अपने शादी के जोड़े के साथ कस्टमाइज करवा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











