Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
सावधान! हैवी स्मोकिंग करते हैं तो चेहरे पर पड़ सकती हैं झुर्रियां
किसी भी प्रकार की लत हानिकारक होती है। अगर आप स्मोकिंग कर रहे हैं तो सावधान हो जाए क्योंकि सिगरेट पीने से स्किन से संबंधी परेशानी का खतरा बढ़ सकता है। ज्यादा स्मोकिंग करने से स्किन पर बहुत गहरा असर पड़ता है जिसकी वजह से इंसान जल्दी बूढ़ा होने लगता है।

ज्यादा सिगरेट पीने की वजह से चेहरे का ग्लो कम हो जाता हैं। कई बार लोग चेहरे के ग्लो के लिए घरेलू तरीके अपनाते है लेकिन फिर भी चेहरे का ग्लो कम नहीं होता हैं। जिसका कारण है धुम्रपान, अगर आप अपनी सेहत और स्किन का ख्याल रखना चाहते है कि तो स्मोकिंग को छोड़ दे। चलिए जानते है कि हैवी स्मोकिंग करने से स्किन पर क्या क्या नुकसान होते हैं।

चमक कम होना
स्मोकिंग की वजह से चेहरे की चमक कम हो जाती हैं। अगर आपके चेहरे का ग्लो भी कम हो रहा है तो आपको स्मोकिंग की लत को कम करना होगा।

झुर्रियां
स्मोकिंग करने की वजह से आंखो के नीचे झुर्रियां हो जाती हैं। जिसकी वजह से उम्र ज्यादा लगने लगती हैं।

कील- मुंहासे
माहिलाओं पर स्मोकिंग करने का असर सबसे ज्यादा उनके कील मुंहासे पर पड़ता है। स्मोकिंग करने की वजह से चेहरे पर कील मुंहासे हो जाते है, जो कि जल्दी से ठीक होने का नाम नहीं लेते हैं।

पीले दांत
सिगरेट में निकोटीन पाया जाता हैं। निकोटीन के ज्यादा इस्तेमाल से दांत पीले हो जाते है। पीले दांत की वजह से इंसान को कई बार शर्मिंदा होना पड़ता है। एक बार दांत पीले हो जाए तो फिर उसे वापस मोती जैसे सफेद करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

पीले नाखून
हैवी सिगरेट पीने से ना केवल स्किन पर बल्कि नाखूनों पर भी असर पड़ता हैं। सिगरेट में निकोटीन पाया जाता है जिसकी वजह से नाखून पीले हो जाते हैं।

बेजान बाल
ज्यादा धूम्रपान करने की वजह से बालों के डीएनए पर नुकसान होता है जिसकी वजह से बाल कमजोर और रुखे हो जाते हैं। अगर आप अधिक सिगरेट पीते है तो आपको अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए धूम्रपान को अलविदा कहना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











