Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती का राज जान, आप भी पा सकते है उनकी जैसी कमाल की त्वचा
सिलेब्रिटिज की चमकती त्वचा को देख कर आपको भी हैरानी होती होगी। हम मे से कई लोग सेलेब्स को ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन देख कर सोचते हैं की ये हर जगह इतने खूबसूरत ओर फ्रेश कैसे दिख लेते हैं। तो आज हम आपको आपके फेवरेट स्टार के ब्यूटी सीक्रेट के बारे मे बताने जा रहे हैं।
बॉलीवुड दीवा प्रियंका चोपड़ा आज इंटरनेशनल लेवल पर भी नाम कमा रही हैं। प्रियंका ने अपनी एक्टिंग ओर खूबसूरती से लाखों लोगों का दिल जीता है और वो ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगहो पर बहुत खूबसूरत नज़र आती हैं।

तो चलिये जानते हैं प्रियंका की चमकती त्वचा का क्या राज है? एक सिम्पल बॉडी स्क्रब जोकि प्राकृतिक चीजों का मिश्रण है, उसे घर पर ही बड़ी आसानी से तैयार कर सकती हैं। तो चलिये जानते हैं इस ब्यूटी सीक्रेट के बारे मे।
बॉडी स्क्रब
एलएस बॉडी स्क्रब एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और प्रियंका को भी ये बहुत पसंद है। त्वचा का एक्सफोलियशन बहुत जरूरी होता है क्योंकि ये त्वचा से मृत कोशिकाओं को बाहर निकालने मे मदद करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। ये स्क्रब एक्सफोलिएटर है ओर स्किन को हाइड्रेट रखता है जिस से उसमे नमी बनी रहती है। तो चलिये जानते हैं प्रियंका के इस स्क्रब के बारे मे।
किन चीजों की जरूरत है
बेसन : 1 कप
सदियों से बेसन का प्रयोग स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए किया जाता रहा है। ये कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से युक्त होता है। बेसन मे बिलकुल भी ग्लूटेन नहीं होता। साथ ही बेसन स्किन से धूल-मिट्टी को भी निकालता है।
योगर्ट : 2-3 टेबलस्पून
भारत मे हर घर की रसोई मे योगर्ट मिलता है। स्किन पर ये चमत्कारी असर दिखाती है। योगर्ट कई तरह के त्वचा विकारों पर असरकारी होती है। इसमे लेक्टिक एसिड होता है। ये सुंबुर्ण और टैन, काले घेरे कम कर त्वचा को चमकदार बनाती है।
नींबू : कुछ बूंदे
कई सौन्दर्य उत्पादों मे नींबु का प्रयोग किया जाता है। नींबु एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त होता है और इसमे कुछ महत्वपूर्ण मिनेरल्स और अन्य विटामिन होते हैं।
दूध : जरूरत के अनुसार
कच्चे दूध के सेहत के अलावा त्वचा को भी फायदे होते हैं। ये नैचुरल मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है। इस से स्किन चमकदार भी बनती है।
हल्दी
कई ब्यूटी क्लीनिक और थेरेपिस्ट त्वचा विकारों मे हल्दी का प्रयोग करते हैं। हल्दी एजिंग के निशानों को दूर करती है। ये त्वचा को सन डैमेज से भी बचाती है और कोलागेन के उत्पादन को बढ़ाती है।
चन्दन : 2 टेबलस्पून
अपने अरोमा की वजह से चन्दन का प्रयोग कई सौन्दर्य प्रसाधनों मे किया जाता है। ये त्वचा को कान्ति प्रदान करता है। इस से त्वचा के दाग धब्बों, एजिंग को दूर किया जा सकता है।
कैसे करें
सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमे बेसन डालें। कम से कम एक कप बेसन तो जरूर लें।
अब 2-3 चम्मच प्लेन योगर्ट लेना। अनफ़्लेवर्ड योगर्ट ही लें। अब बेसन ओर योगर्ट को एकसाथ मिक्स कर दें।
इसमे 2 चम्मच चन्दन पाउडर डालें। इससे बोडु स्क्रब मे खुशबू आएगी।
एक चुटकी हल्दी पाउडर डालें। हल्दी पाउडर से त्वचा मे पीलापन आएगा लेकिन ज्यादा हल्दी ना डालें।
नींबू काटें और उसकी कुछ बूंदे इस मिश्रण मे डाल लें। इसका ज्यादा प्रयोग ना करें वरना ये त्वचा को ड्राई भी कर सकता है। इसकी कुछ बूंदे ही काफी हैं।
इस पेस्ट मे कच्चा दूध डालें। पेस्ट को बहुत गाढ़ा या बहुत पतला ना बनाएँ। सभी चीजों को मिक्स करें।
आप इसे ब्रश या हाथ से भी लगा सकते हैं।
चेहरे और बॉडी पर इस स्क्रब को लगाएँ।
20 से 25 मिनट तक इस स्क्रब को लगा रहने दें। इसे लगाने के बाद बोलें नहीं और इसे सूखने दें। अगर आप पेस्ट को लगाकर बोलेंगे तो बेसन की वजह से चेहरे पर झुर्रियां पद सकती हैं।
सूखने के बाद सर्कुलर मोशन मे इसे स्क्रब करें। अब गुनगुने पानी से इसे धो लें।
इस तरह आपको भी प्रियंका चोपड़ा जैसे निखरी त्वचा मिल जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications











