Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
एडल्ट एक्ने को हमेशा के लिये दूर करें इन नुस्खों से
वयस्क अवस्था में मुंहासे होना थोडा अजीब लगता है क्योंकि ये जिद्दी होते हैं और इनका आकार बड़ा होने के कारण इसने आसानी से छुटकारा नहीं पाया जा सकता।
चमकती हई त्वचा यह दर्शाती है कि आप अपनी त्वचा की नियमित तौर पर अच्छे से देखभाल करते हैं और स्वस्थ आहार लेते हैं।
हालाँकि वयस्क अवस्था में मुंहासे होना थोडा अजीब लगता है क्योंकि ये जिद्दी होते हैं और इनका आकार बड़ा होने के कारण इसने आसानी से छुटकारा नहीं पाया जा सकता।
वयस्कों में होने वाले मुंहासे चेहरे, छाती और गर्दन पर होते हैं। अधिकाँश महिलाओं को मासिक धर्म या मीनोपॉज के समय मुंहासों की समस्या का सामना करना पड़ता है।
तनाव या आहार में असंतुलन होने पर भी वयस्कों के चेहरे पर मुंहासे आ जाते हैं। यदि आप भी वयस्क हैं और मुंहासों की समस्या से परेशान हैं तो यहाँ हमने इसके लिए कुछ घरेलू उपचार बताये हैं। इन उपचारों के कोई दुष्परिणाम नहीं होते।

1. एप्पल साइडर विनेगर:
चेहरे के मुंहासों के लिए एप्पल साइडर विनेगर एक शक्तिशाली उपचार है। एप्पल साइडर विनेगर बैक्टीरिया को नष्ट करता है और त्वचा को मुंहासों से बचाता है। एप्पल साइडर विनेगर से त्वचा का पी एच लेवल बना रहता है जिससे मुंहासे नहीं आते। एक भाग एप्पल साइडर विनेगर में तीन भाग पानी मिलाएं। इन दोनों को आपस में अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर लगायें। इसे गर्म पानी से धो डालें।

2. दालचीनी और शहद मास्क:
दो चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी का पाउडर लें। दोनों को अच्छे से मिलाएं और मुंहासे पर लगायें। इसे 10-15 मिनिट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो डालें। दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो चेहरे से बैक्टीरिया को दूर करते हैं। शहद में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो मुंहासे को सुखाते हैं और मुंहासों को आने से भी रोकते हैं।

3. पपीता:
मुंहासों को रोकने के लिए पपीता बहुत लाभदायक है। त्वचा पर पपीता लगाने से मृत त्वचा निकल जाती है और त्वचा की सतह से अतिरिक्त तेल भी निकल जाता है। एक पपीता लें और उसे अच्छी तरह मसलें। इसे चेहरे पर लगायें और फिर गर्म पानी से अच्छी तरह धो डालें। चेहरे को थपथपाकर सुखाएं। इस उपचार से वयस्क अवस्था में आने वाले मुंहासों से आसानी से छुटकारा मिल जाता है।

4. टूथपेस्ट उपचार:
टूथपेस्ट से मुंहासे जल्दी सूख जाते हैं और इससे मुंहासे का आकार घट जाता है। टूथपेस्ट में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर करते हैं। टूथपेस्ट लें तथा रुई के फाहे की सहायता से इसे मुंहासे पर लगायें। इसे रात भर लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से धो डालें।

5. टी ट्री ऑइल:
जब चेहरे पर बहुत अधिक मुंहासे आने लगते हैं तो इसके लिए टी ट्री ऑइल सबसे आसान उपचार है। टी ट्री ऑइल के उपयोग से अतिरिक्त सीबम कम होता है और त्वचा की मृत कोशिकाओं का उपचार भी होता है जिससे बंद हुए रोम छिद्र खुल जाते हैं। टी ट्री ऑइल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो वयस्कों में मुंहासों के लिए ज़िम्मेदार बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। चेहरे पर रुई की सहायता से टी ट्री ऑइल लगायें और फिर ठंडे पानी से धो डालें। थोड़ी देर बाद मॉस्चराइज़र लगायें।

6. केले का छिलका:
केले के छिलके में लुटेन होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है जो चेहरे की सूजन और जलन को कम करता है। चेहरे पर केले के छिलके का उपयोग करने से स्वस्थ कोशिकाओं का विकास होता है जिससे चेहरे पर मुंहासे नहीं आते। केले का छिलका लें और इसे गोलाकार दिशा में चेहरे पर रगड़ें। कुछ देर इंतज़ार करें और फिर ठंडे पानी से धो डालें। मुंहासों के लिए केले का छिलका सबसे अच्छा उपचार है।

7. एलो वेरा जैल:
एलो वेरा जैल मुंहासों के लिए एक अच्छा उपचार है। इसमें एंटीइन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं जो त्वचा में सुधार लाते हैं और त्वचा की जलन और लालिमा को कम करते हैं। कुछ एलो वेरा जैल लें और उसे Q टिप की तरह लगायें। कुछ देर तक इंतज़ार करें और फिर ठंडे पानी से धो डालें। प्रतिदिन एलो वेरा जैल का उपयोग करने से मुंहासों से आराम मिलता है।

8. नीबू का रस:
नीबू में विटामिन सी और एसिटिक एसिड पाया जाता है जो चेहरे पर आने वाले मुंहासों को रोकता है। इसके कई कारण हैं। नीबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा को आराम पहुंचाता है और मुंहासों को आने से रोकता है। नीबू में एस्ट्रनजेंट के गुण पाए जाते हैं जो मुंहासों को सुखाते हैं और दाग भी नहीं पड़ता। नीबू को निचोड़कर उसका रस निकालें और उसे चेहरे पर लगायें। इससे वयस्क अवस्था में मुंहासे नहीं आते।

9. लहसुन:
लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिसके कारण इसका उपयोग मुंहासों के उपचार में किया जाता है। लहसुन की 2-3 कलियाँ लें, उन्हें कूटें और उन्हें एलो वेरा जैल के साथ मिलाएं। इस पेस्ट को मुंहासे पर लगायें और फिर कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से धो डालें और ऐसा 2-3 दिन करें।



Click it and Unblock the Notifications











