Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
दाग-धब्बों से ले कर बालों की प्रॉब्लम को दूर करे दालचीनी पावडर
मसालों के रूप में प्रयोग की जाने वाली दालचीनी चेहरे तथा बालों की समस्ओं को दूर करने के लिये काफी लाभकारी होती है। आप इसके पावडर का इस्तमाल कर सकती हैं। दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो आपके चेहरे पर होने वाले मुंहासों को रोकने में सहायक है।
अगर आपकी स्किन ऑइली है तो आपको इसे रोजाना प्रयोग करना चाहिये। इससे आपकी स्किन के पोर्स टाइट होंगे तथा चेहरा साफ हो जाएगा। तो अब अपने पैसों की बचत करें और घर पर ही उपलब्ध दालचीनी के पावडर का प्रयोग करें। आइये जानते हैं इसके अनोखे लाभ -

महीन रेखाओं को मिटाए
दालचीनी पावडर के साथ 2 चम्मच ऑलिव ऑइल या फिर पिट्रोयिम जैली मिला कर चेहरे पर लगाइये। यह आपके चेहरे से महीन रेखाओं को बिल्कुल साफ कर देगा।

सिर के लिये भी अच्छा
1 चम्मच दालचीनी पावडर, ¼ चम्मच गरम ऑलिव ऑइल और 1 चम्मच शहद को मिक्स कर के सिर की मसाज करें। फिर कुछ घंटो के बाद बालों को हल्के शैंपू से धो लें।

त्वचा की तकलीफ दूर करे
अगर त्वचा में खुजली या जलन है तो 1 चम्मच दालचीनी पावडर और शहद मिक्स कर के लगाएं। लेकिन इससे पहले थोड़ा सा पैच टेस्ट कर लें।

चोट को ठीक करे
दालचीनी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा के कट जाने या चोट लग जाने पर बैक्टीरिया को दूर रखता है तथा चोट को जल्दी से जल्दी ठीक करता है।
चेहरे की रंगत सुधारे
चेहरे को गोरा बनाने के लिये दालचीनी पावडर में थोड़ा सा पका केला, दही और नींबू का रस मिला कर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे तथा गर्दन पर लगा कर सूखने के लिये छोड़ दें और फिर गरम पान से चेहरा धो लें।

बॉडी स्क्रब की तरह भी काम आए
1 चम्मच दालचीनी पावडर, 2 कप दरदरा पिसा कॉफी पावडर, 1/2 कप सी सॉल्ट( 3 चम्मच बादाम तेल मिक्स कर के स्क्रब तेयार करें। नहाने से पहले बॉडी पर यह स्क्रब लगाएं और फिर देंखे कि आपके शरीर में कितनी एनर्जी भर उठती है।

दाग धब्बे मिटाए
चेहरे पर मुंहासे के दाग धब्बे मिटाने के लिये आपको 1 चम्मच दालचीनी पावडर में 3 चम्मच शहद मिक्स कर के उस जगह पर लगाना होगा। फिर इसे 20 मिनट छोड़ कर हल्के गरम पानी से चेहरा धो लें। इसको नियमित करें।



Click it and Unblock the Notifications











