Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
ऑइली स्किन के इलाज के लिए 7 असरकारक घरेलू औषधियाँ
क्या आपकी त्वचा पर अनचाही चमक है? क्या यह छूने पर चिपचिपी लगती है? यदि हाँ तो शायद आप ओयली स्किन की समस्या से ग्रसित हैं।
दूसरे शब्दों में, इससे आपकी सुंदरता कम होगी और आपको स्किन केयर प्रोडक्टस पर निर्भर रहना पड़ेगा जिनमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं जो कि त्वचा के लिए नुकसानकरी हैं।
JABONG coupons: Women's clothing and jewellery at flat 80% discount Hurry!
इसलिए, हम बोल्ड स्काई के माध्यम से आपके लिए लाये हैं ओयली स्किन का इलाज़ करने कुछ घरेलू औषधियाँ। ये औषधियाँ बरसों से इस्तेमाल की जा रही हैं, ये त्वचा से ऑइल को सोख लेती हैं और त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाती हैं।
कम कीमत की और केमिकल रहित ये औषधियाँ ओयली स्किन पर शानदार काम करती हैं। इसलिए, इन्हें ब्युटी प्रोडक्टस के रूप में इस्तेमाल करें और मनचाही त्वचा पाएँ।

1. एलोवेरा:
एलो वेरा एक आल राउंडर औषधीय पौधा है, यह त्वचा से अतिरिक्त ऑयल को सोख लेता है। यह रॉम छिद्रों को खोलता है और मृत कोशिकाओं का निर्माण नहीं होने देता है। ग्वारपाथे के रस को त्वचा पर लगाने से त्वचा तरोताजा रहती है और कील-मुहासे दूर रहते हैं।

2. ठंडे पानी से धोना:
कई बार समस्याओं का समाधान आसान होता है। इसी तरह, अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोकर कई घंटे तक ओयली स्किन की समस्याओं से बचा जा सकता है। यह ऑयल बनने को कम करता है और त्वचा को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।

3. त्वचा को स्क्रब करना:
एक्सफोलिएशन भी ओयली स्किन पर शानदार काम करता है। इसे ब्युटी प्रॉडक्ट के रूप में इस्तेमाल करें और त्वचा पर असर देखें। इससे फ्री रेडिकल्स साफ होते हैं और मृत कोशिकाएं दूर होती हैं। आप पपड़ी उतारने के लिए बेकिंग सोडा या एप्पल साइडर सिरका आदि प्राकृतिक स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. फ्रूट ट्रीटमेंट:
एप्पल और संतरा जैसे फल त्वचा का अतिरिक्त ऑइल को सोखने में मददगार हैं। त्वचा को शूट करने वाले और खटाई के तत्व होने के कारण यह त्वचा को जवां और तरोताजा रखता है। ओयली स्किन के इलाज का यह प्रभावी तरीका है।

5. एप्पल साइडर सिरका टोनर:
इसे बनाना आसान है। 1/3 कप एप्पल साइडर सिरका को 2/3 कप फिल्टर्ड पानी में मिलाएँ। इस होम मेड टोनर को मुहासे और अन्य त्वचा संबन्धित परेशानियों को दूर करने के लिए काम में लें।

6. नींबू का रस:
नींबू का रस अतिरिक्त ऑयल को सोखने और त्वचा को रंगत देने के लिए एक प्राकृतिक पदार्थ है। यह बैक्टीरिया को दूर करता है और मुहासों से त्वचा पर हुये दागों को कम करता है। और भी, इसका खटाई का गुण त्वचा के पीएच बैलेन्स को बनाए रखता है।

7. अंडे की सफ़ेद ज़र्दी का मास्क:
ओयली स्किन के इलाज के लिए यह एक घरेलू औषधि है। त्वचा से तेल सोखने के लिए अंडे की सफ़ेद ज़र्दी का मास्क लगाएँ। इससे भी ज्यादा, यह त्वचा को मुलायम और सुंदर भी बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications











