Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
आंवला मास्क से दमकाएं अपनी त्वचा
आंवला के गुणों के बारे आप सभी ने पढ़ा होगा कि यह स्वास्थ्यवर्धक फल होता है। इसका एक फायदा और भी है, इसे लगाने से त्वचा में दमक आती है।
जी हां, जिस तरह आंवला को बालों में लगाने से बाल, काले और शाइनी हो जाते हैं, उसी तरह इसका पैक बनाकर लगाने चेहरे में निखार आ जाता है।
वजन घटाने के लिए कैसे करें आंवले का उपयोग
आंवला के जूस या पाउडर से बने फेसपैक को चेहरे पर लगाने से चेहरे की त्वचा में दमक आ जाती है, क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं जिससे त्वचा में बढ़ती उम्र के प्रभाव रूक जाते हैं।
सुंदर चेहरा चाहिये तो पियें आंवला जूस
इससे बना पैक लगाने के बाद चेहरा एकदम से चमकता हुआ नजर आता है। चेहरे को दमकाने के लिए आंवला से बने कुछ प्रकार के पैक निम्न हैं:

1. आंवला और एवोकैडो:
आंवला पाउडर को गर्म पानी में हल्का गाढ़ा सा घोल लें। ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। इसके बाद इसमें एक एवोकैडो को मसलकर डाल दें। बाद में अच्छी तरह फेंट लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के बाद धो लें।

2. आंवला और पार्सेले-शहद मास्क:
पार्सेले को महीन-महीन काट लें और इसे पीसकर इसका जूस निकाल लें। इस जूस को आंवला पाउडर में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

3. आंवला और दही का मास्क:
आंवला का पाउडर लें और उसमें दही को मिलाकर अच्छे से फेंट लें। यह पेस्ट आपके चेहरे पर जादुई तरीके से काम करेगा। अगर आप इसमें गुलाबजल मिला देंगी तो यह टोनर की तरह काम करेगा।

4. आंवला और पपीता मास्क:
पपीता, त्वचा को साफ रखता है, अगर आप इसे आंवला के पाउडर में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और चेहरे पर 15 मिनट के लिए सप्ताह में दो बार लगाएं, तो चेहरे में चमक आ जाएगी।

5. आंवला और टीपैक:
आंवला पाउडर को चाय की पत्ती के उबले पानी में घोलें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 15 से 20 तक लगाएं, बाद में हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

6. आंवला और हल्दी:
आंवला पाउडर लें, इसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर, नींबू का जूस मिला दें। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।

7. आंवला और गुलाब-जल:
आपको पता ही होगा कि गुलाब जल बहुत अच्छा टोनर होता है। इसे आपको आंवला पाउडर के साथ मिलाकर दोगुना लाभ होगा। यह तैलीय त्वचा के लिए लाभप्रद होगा।



Click it and Unblock the Notifications











