Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
त्वचा को 7 मिनट में फ्रेश कर देने वाली 7 चीजें
आप ऑफिस से आई हैं और तुरंत ही कहीं बाहर निकलना है। या फिर आपके चेहरे पर ढ़ेर सारे दाने और पिंपल हो गए हैं जिसकी वजह से आपको चेहरे पर भारीपन लगता है। हमेशा ऐसा लगता है कि कुछ ऐसा लगाएं कि स्कीन में फ्रेशनेस लगे।
इन टिप्स को आज़मा कर पाएं 4 हफ्तों में साफ त्वचा
कई लड़कियों की यही समस्या होती है, उन्हे कुछ ऐसा चाहिए होता है जिससे उन्हे इंस्टेंट आराम मिले और उनका चेहरा दमक उठें।
आज हम आपको बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप 7 मिनट में किन 7 सामग्रियों से अपने चेहरे को दमकता हुआ बना सकती हैं। ये सभी चीजें प्राकृतिक होगी, जो कि आपके घर में आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।
मुल्तानी मिट्टी के ये 9 फेस पैक निखार देगें आपकी त्वचा

1. बर्फ का पानी:
घर के फ्रीजरसे बर्फ निकालें, उसका चिल्ड वॉटर बनाएं और उससे चेहरा धो लें। यह सबसे सस्ता स्कीन टोनर होता है जो आपके चेहरा मिनट भर में ही फ्रेश कर देता है।

2. दूध:
हम सभी के घर में दूध होता है। फ्रिज में रखे दूध को निकालें, उससे चेहरे को धो लें या कॉटन बॉल में लगाकर पोंछ लें। इससे चेहरे के छिद्र खुल जाते हैं और आपके चेहरे पर प्राकृतिक चमक आ जाती है।

3. गुलाब जल:
गुलाब जल में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं जो चेहरे पर दाने नहीं होने देते हैं। यह कम खर्चीला मेकअप प्रोडक्ट होता है जो आसानी से घरों में मिल जाता है।

4. एप्पल साइडर सिरका:
एप्पल साइडर सिरका, आसानी से बाजार में मिल जाता है। इसे लगाने से सिर्फ 7 मिनट में आपका चेहरा चमक उठता है क्योंकि इसे लगाने से चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है और ब्लैक हेड निकल जाते हैं।

5. विच हेज़ल:
यह भी एक विशेष प्रकार की सामग्री होती है जिससे चेहरे को 7 मिनट में दमकाया जा सकता है। यह पूर्णत: प्राकृतिक होती है और इसे लगाने से चेहरे पर खुजली आदि होने पर आराम मिलता है।

6. ग्रीन टी:
ग्रीन टी के तत्व, आपके चेहरे को अच्छा बना देते हैं। घर में ग्रीन टी को सादा पानी में तैयार करें और इससे चेहरा धो लें। आपके चेहरे पर फटाक से दमक आ जाएगी।

7. एलोवेरा जूस:
एलोवेरा के पत्तों का गूदा, चेहरे के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके पत्तों का रस निकालकर चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ हो जाता है और दमकने लगता है। प्रतिदिन सोने से पहले चेहरे पर इसका गूदा लगाकर रगड़ें और धो लें। इस तरह आपका चेहरा शाइन करने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications











