Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं अस्थाई टैटू
(आईएएनएस)| असली टैटू बनवाने में होने वाले दर्द से बचने के लिए अगर आप नकली टैटू बनावाने की सोच रहे हैं तो सतर्क हो जाइए क्योंकि इनसे त्वचा पर एलर्जिक प्रतिक्रिया हो सकती है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की एक रिपोर्ट में नकली टैटू को लेकर सचेत किया गया है। इसमें कहा गया है कि अस्थाई टैटू से त्वचा पर फफोले और चकत्ते पड़ सकते हैं इसके साथ ही त्वचा में बदलाव, धूप में संवेदनशीलता बढ़ने जैसे दीर्घकालिक दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि बबल गम के साथ मिलने वाले वेट-एंड-प्रेस टैटू के साथ अस्थायी टैटू के कई प्रकार हैं जिनमें संयत्र आधारित सिंथेटिक रंगों का प्रयोग किया जाता है। कुछ टैटू में मेंहदी और हेयर डाई संघटक पी-फिनाइलिनडायमाइन (पीडीपी) का प्रयोग किया जाता है, यह मिश्रण त्वचा पर प्रयोग के लिए एफडीए द्वारा स्वीकृत नहीं है।
जेनपा अमेरिकाना पेड़ के फल से निकाला जाने वाला जेगुआ रंग भी त्वचा पर प्रयोग के लिए स्वीकृत नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया कि असली टैटू में भी दूषित स्याही के प्रयोग का खतरा रहता है, जिससे संक्रमण हो सकता है। देखें कैसे-कैसे क्रेजी टैटू गुदवाने के लिये पागल हैं लोग



Click it and Unblock the Notifications











