Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
किचन में रखी सामग्रियों से हटाइये ब्लैकहेड
ब्लैकहेड एक आम समस्या है जिससे कई लड़के और लड़कियां परेशान रहते हैं। बहुत से लोग रोज पार्लर जाते हैं तो बहुतों के पास महंगे ट्रीटमेंट करवाने का पैसा नहीं होता तो, वे कुछ घरेलू उपायों से ही काम चलाते हैं। ज्यादातर ब्लैकहेड को आप नाक पर ही पाएंगे। लेकिन अब इन ब्लैकहेड से मुक्ती पाना बहुत आसान है।
ब्लैकहेड से हमेशा के लिये छुटकारा तो नहीं पाया जा सकता लेकिन किचन में उपयोग की जाने वाली कुछ सामग्रियों से आप इन्हें साफ जरुर कर सकते हैं। जैसे, शहद, नमक, चीनी, नींबू, अंडा, ओटमील आदि कई प्रकार की स्किन समस्याओं को ठीक कर सकती हैं जिसमें से ब्लैकहेड मेन है। आइये जानते हैं कि कौन सी हैं वे किचन की सामग्रियां-

नींबू
यह एक प्राकृतिक ब्लीच है जिसे मुंह और नाक पर रगड़ने से ब्लैकहेड अपने आप ही साफ हो जाएंगे। नींबू में शहद और चीनी भी मिला सकती हैं।

जायफल
दूध के साथ जायफल मिलाइये और अपनी नाक को इससे कुछ देर के गोलार्इ में मसाज कीजिये। ऐसा हफ्ते में दो बार करें।

अंडा
आप अंडे के सफेद भाग को शहद या नींबू मिला कर प्रयोग कर सकती हैं।

शहद
अपने चहरे को थोड़ा शहद ले कर मसाज करें। इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व हैं जो कि स्किन के बंद पोर को खोल देते हैं।

हल्दी और धनिया
साबुत धनिया को हल्दी पाउडर के साथ पीस लें। उसमें कुछ बूंदे दूध और शहद कि मिलाएं। इसे अपनी नाक पर लगाएं और बिना दबाए ही ब्लैकहेड को निकालें।

बेकिंग सोडा
अपनी नाक को हल्का सा बेकिंग सोडा और पानी मिला कर उससे अपनी नाक रगड़े, इससे नाक पर जमा ब्लैकहेड गायब हो जाएगा।

केला
ब्लैकहेड को हटाने के लिये या तो आप पिसा हुआ केला या फिर केले के छिलके को चेहरे पर रगड़ कर इस्तमाल कर सकते हैं।

ओटमील
ओट को चेहरे पर लगाने से त्वचा की डेड स्किन साफ होती है तो, इससे अपनी नाक की टिप पर जमे ब्लैकहेड साफ करें।

चीनी
अगर आपके पास ज्यादा कुछ नहीं है तो घर में रखी थोड़ी सी चीनी ले कर उसमें पानी मिला कर पेस्ट बनाइये और ब्लैकहेड पर रगडिये।

नमक
नमक को नींबू रस के साथ मिलाइये और ब्लैकहेड पर 5-10 मिनट के लिये लगाइये। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications











