Latest Updates
-
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं
दाढ़ी में रुसी है तो यूं होगी दूर

कुछ घरेलू उपचार-
1.अपने सिर की त्वचा, आईब्रो और दाढ़ी पर नीम का तेल लगाएं। इससे यीस्ट और फफूंदी जो कि त्वचा में रुसी पैदा करते हैं, उनका नाश होगा।
2.नींबू त्वचा से रुसी को भगाने का सबसे कारगर तरीका है। केवल नींबू के रस को या फिर प्रयोग किए हुए नींबू के छिलके से अपनी त्वचा पर मसाज करें। इससे सिर की त्वचा और दाढी में से रुसी निकल जाती है।
3.मेंथी को छाछ में भिगों लें और मिक्सी में अच्छे से पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अच्छी प्रकार से अपने पूरे चेहरे, बाल और सिर पर लगा लें और थोडी़ देर बाद धोलें। इससे अगर रूसी होगी तो वह भी धीरे-धीरे कम होने लगेगी।
4.आप चाहें तो घर पर ही एक प्राकृतिक डैंड्रफ शैंपू बना सकते हैं। सबसे पहले 3 चम्मच शिकाकाई लें और उसमें एक टीस्पून आमला पाउडर, नीम पाउडर, मेंहदी और दही मिला कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने सिर, दाढ़ी और आईब्रो पर लगा लें और तब धोएं जब यह पेस्ट सूख जाए।
5.करेले का पेस्ट, हल्दी, ऐलो वेरा जैल और नींबू भी चेहरे की रुसी को जड़ से खतम कर सकते हैं। चेहरे जब भी रुखा सा लगने लगे तब उस पर क्रीम या लोशन जरुर लगाएं।
6.ऐसे साबुन जिनसे त्वचा रुखी हो जाए उनका प्रयोग बंद कर दें। इसके साथ अपने सिर को हर तीसरे दिन जरुर धोएं वरना रुसी आपके चेहरे पर भी आ सकती है। बालों को धोने से पहले उन पर आधा घंटा पहले तेल लगाएं।
7.सिर से चेहरे पर रुसी न फैले इसके लिए इस्तमाल किए जाने वाले तकिए के कवर, बेड शीट और तौलिये को नियमित रुप से साफ करते रहें। वरना यह कभी ठीक नहीं होगी और आप इसका कारण भी नहीं समझ पाएगें।



Click it and Unblock the Notifications











