Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
ऐसे अप्लाइ करें यह नेल आर्ट
अगर आपको अपने नाखून पर हमेशा नेल पॉलिश लगाए रखना अच्छा लगता है, तो नेल आर्ट आपको जरुर ट्राई करनी चाहिये। साथ ही यह मौसम भी कुछ ऐसा है कि इसमें रंग-बिरंगे रंगो से खूब सारा एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है। अगर आपको भी यह नेल आर्ट लगाना हो तो अपनाएं हमारे दिए हुए कुछ खास टिप्स-

सिंपल टिप्स नेल आर्ट पाने के-
1. सबसे पहले अपने नाखून पर लगी पुरानी नेल पॉलिश को रुई और नेल पॉलिश रिमूवर से साफ कर लें।
2. फाइलर की मदद से नाखून के क्यूटिकल्स को साफ करें। अक्सर होता ये है कि नेल पॉलिश लगाते वक्त वह इन क्येटिकल्स में जा कर फस जाती है और दाग छोड़ देती है।
3. इसके बाद अपने हाथों को साबुन से धोएं। नाखूनों को भी साफ करें और पांच मिनट रुकें, जबतक नाखून पूरी तरह से सूख न जाए।
4. अब न्यूड पिंक नेल पॉलिश लें और देखें की नेल पॉलिश थोड़ी सी ग्लिट्री हो। नेल पॉलिश को लगाने से पहले उसे शेक कर लें, जिससे आपको उसका सही रंग मिल सके।
5. इस नेल पॉलिश की एक कोट अपने नाखूनों पर ऊपर से नीचे की ओर लगाएं। अगर शेड बहुत ही लाइट है तो एक कोट और लगा सकती हैं। अब नेल पॉलिश को अच्छी तरह से सूखने दें।
6. अब एक डार्क ब्लू रंग की नेल पॉलिश लें। इस नेल आर्ट में नीले रंग को नाखून की टिप पर लगाया जाता है, यानी की सबसे आखिर और नीचे की ओर।
7. ब्लू नेल पॉलिश को उसी शेप में लगाइये, जिस शेप में आपके नाखून कटे हुए हों। अगर नाखून चौकोर आकार में कटे हैं, तो ब्लू कलर को उसी तरह लगाइये। ध्यान रहे की पिंक वाली नेल पॉलिश पर ब्लू नेल पॉलिश न चढ़े, वरना दोनों मिल कर कुछ और ही रंग छोड़ने लगेंगे।
8. जब नेल पॉलिश लगा लें तो उसे पांच मिनट तक अच्छे से सूखने के लिये छोड़ दें। अब लास्ट में एक गोल्डन नेल आर्ट डिजाइन ले कर अपने सीध्ो हाथ की रिंग फिंगर के नाखून में बड़ी ही सफाई से चिपका दें। लीजिये अब आपके नाखूनों पर नेल आर्ट बन गई।



Click it and Unblock the Notifications











