Latest Updates
-
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं
सर्दियों में ड्राई स्किन का ध्यान रखने के लिए इस्तेमाल करें ये बेस्ट एसेंशियल ऑयल
सर्दियों के मौसम में स्किन की देखभाल करना काफी मुश्किल हो जाता है। ठंड के इस मौसम में स्किन काफी ड्राई हो जाती है। इस मौसम में ठंडी हवा की वजह से त्वचा की नमी कम हो जाती है। जिससे स्किन काफी ड्राई हो जाती है। ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं।

लेकिन आप स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। मुलायम और सॉफ्ट स्किन के लिए आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती है। एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। चलिए जानते है एसेंशियल ऑयल के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका।

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
लैवेंडर एसेंशियल ऑयल स्किन को नरिश करने में मदद करता है। चेहरे की रेडनेस और खुजली को भी कम करने में लैवेंडर ऑयल मददगार है। लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल आप डेल मॉइश्चराइजर में कर सकती हैं। मॉइश्चराइजर में लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदे डाले या फिर किसी तेल में आप लैवेंडर एसेंशयल ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे की ड्राईनेस दूर हो जाएगी।

इलैंग इलैंग एसेंशियल ऑयल
इलैंग इलैंग एसेंशियल ऑयल में हाइड्रेट के गुण पाए जाते है जो कि स्किन के साथ साथ बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होते है। इलैंग इलैंग एसेंशियल ऑयल में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते है जो कि सर्दियों में स्किन संबंधित हर समस्या दूर करने में मदद करते हैं। नारियल तेल के साथ आप इलैंग इलैंग एसेंशियल ऑयल मिलाकर चेहरे और बालों पर लगाएं। इससे बालों में चमक आएंगी साथ ही चेहरे की ड्राईनेस भी दूर होगी।

जिरेनियम एसेंशियल ऑयल
जिरेनियम ऑयल स्किन के पीएच बैलेंस को मेंटेन रखने में मदद करता है। इस ऑयल की मदद से स्किन की ड्राईनेस और इर्रिटेटेड को ठीक करने में मदद करता है। इस ऑयल की मदद से आप चेहरे की फाइन लाइंस और रिंकल्स को कम कर सकते हैं। जिरेनियम ऑयल को आप मॉइश्चराइजर या ऑलिव ऑयल में मिलाकर स्किन पर लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











