Latest Updates
-
वॉटरप्रूफ कोलम: बारिश में भी नहीं धुलेगी आपकी रंगोली -
World Health Day 2026: कैंसर से बचाव ही है असली इलाज, Boldsky Panel Discussion में एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा -
Swapna Shastra: सपने में दांत का टूटना इस बात की ओर करता है इशारा, जानें मतलब -
Siblings Day: भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां का लंबी बीमारी के बाद निधन, कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? -
ड्रैगन फ्रूट खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एनीमिया से लेकर डायबिटीज जैसी कई बीमारियां होंगी दूर -
भीषण गर्मी में स्किन और बालों को बचाएं, अपनाएं ये जादुई टिप्स -
Baisakhi 2026: 13 या 14 अप्रैल, कब है बैसाखी? जानें सही तारीख, महत्व और इतिहास -
फूड पॉइजनिंग से बचना है? अपनाएं ये जादुई घरेलू नुस्खे -
पेट की चर्बी घटाने वाली दवा अब आपकी पहुंच में
चेहरे से पिंपल्स हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी बेदाग त्वचा
Home Remedies For Pimples In Hindi: चेहरे पर पिंपल्स यानी मुंहासे होना एक आम स्किन प्रॉब्लम है। धूल-मिट्टी, प्रदूषण, पसीना और चेहरे की सही देखभाल न करने के कारण अक्सर चेहरे पर पिंपल्स हो जाते है। ये पिंपल्स न केवल चेहरे की खूबसूरती को कम करते हैं, बल्कि त्वचा को भी खराब कर सकते हैं। कई लोग मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो चेहरे से पिंपल्स को हटाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिंपल्स से छुटकारा दिला सकते हैं -

नीम
पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को साफ करने और पिंपल्स को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप ताजी नीम की पत्तियों को अच्छे से पीस लें। अब इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में 3 से 4 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा भी पिंपल्स की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं, मुंहासों और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह स्किन को ठंडक भी प्रदान करता है। इसके लिए आप ताजा एलोवेरा जेल लेकर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से धीरे-धीरे पिंपल्स गायब हो जाएंगे।
मुल्तानी मिट्टी
चेहरे से पिंपल्स को हटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दरअसल, यह त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को साफ करने में मदद करती है। साथ ही, पिंपल्स और दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा की जलन को कम करने में भी मददगार होती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे मुंहासे दूर हो जाएंगे।
शहद
मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टिरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाता है। इसके लिए आप कटोरी में शुद्ध शहद लेकर चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे मुंहासे गयाब हो जाएंगे।
टी ट्री ऑयल
चेहरे से पिंपल्स हटाने के लिए टी ट्री ऑयल बहुत कारगर साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासों और मुंहासों के निशान को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप बादाम के तेल में 2-3 बूंदें टी-ट्री ऑयल की मिलाएं। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और रातभर लगा रहने दें। सुबह उठकर ताजे पानी से चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications











