Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
IIFA में दिखे ये 5 जबरदस्त हेयरस्टाइल, देखिये आपको कौन सा आएगा पसंद
18वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईआईएफए) की जोरदार शुरूआत ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस वीकेंड कई सारे अवॉर्ड फंक्शन होने हैं और ऐसे में सारी सेलेब्रिटी खुद को अलग दिखाने की होड़ में लगी हुई हैं।
जहां एक ओर इस शो में सलमान खान, शाहिद कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और वरून धवन दिखाई दिये, वहीं अनुपम खेर भी इसका हिस्सा बनें।
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईआईएफए) फैशन शो 2017 में कई सारी महिला हस्तियों ने रैम्प पर वॉक किया और इस दौरान उनके हेयर स्टाइल को बहुत पसंद किया गया।

हाई बाउफेंट ट्वीस्टेड हेयर जूड़ा
शिल्पा यूँ ही धड़कन गर्ल नहीं है बल्कि उनकी जुल्फें अभी भी दिल धड़का देती हैं। इस समारोह में उनके स्पेशल जूड़े पर ऐसा कोई नहीं था, जिसकी निगाह न पड़ी हो। इस दौरान शिल्पा की ड्रेस भी काफी यूनिक थी। इसके बाद से कई फीमेल ऐसे जूड़े को बनाने के लिए ट्राई कर चुकी हैं।

तापसी पन्नु: लो मेस्सी हेयर बन
वैसे ये हेयर स्टाइल सिंड्रेला टाइप ड्रेस पर काफी अच्छा लगता है लेकिन तापसी ने इसे अपनी ड्रेस के साथ बनवाया। ये वाकई में उनकी ड्रेस के साथ अच्छा भी लग रहा था। इस स्टाइल को बनाने के लिए उन्होंने बालों को मेसी तरीके से रेडी किया और फिर उन्हें क्लिप लगाकर स्टाइल दिया।


दिशा पटानी: लो ट्वीस्टेड मेसी बन विद स्ट्रे स्ट्रेंड
दिशा और तापसी का हेयर स्टाइल काफी हद तक समान ही था। बस दिशा का स्टाइल साइड से क्लीन और थोड़ा नीचे की ओर बना हुआ था जो कि उनकी ड्रेस के हिसाब से ठीक था।

हुमा कुरैशी: नीट लॉग पॉनीटेल
हुमा को अक्सर आपने बन में ही देखा होगा लेकिन इस बार हुमा ने वेस्टर्न स्टाइल को अपनाया और एक नीट लॉन्ग पॉनीटेल को बनाया, जोकि उनकी पीठ तक आ रही थी। ये हेयर स्टाइल उन पर काफी स्यूट भी कर रहा था।

नेहा धूपिया: रोल्ड फैट हेयर स्पाइक विद एक टाइनी सेंट्रल बन
हम सभी जानते हैं कि नेहा धूपिया अपने साथ एक्सपेरीमेंट करने से नहीं घबराती हैं। ऐसा ही उन्होंने इस बार किया। अपनी ड्रेस के हिसाब से उन्होंने ऐसा हेयर स्टाइल बनाया जिसे हर कोई देखकर यही कह रहा था कि ये बना कैसे। पर यकीन मानिए और तस्वीर को देखिए, वो इसमें कितनी स्टाइलिश लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications











