Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
समझ नहीं आ रहा है शादी में कैसा बनाएं हेयरस्टाइल तो इन एक्ट्रेस से लीजिये आइडिया
हर लड़की अपनी शादी में किसी हीरोइन से कम नहीं लगना चाहती है फिर चाहे वह सिंपल मेकअप हो या हेयर स्टाइल। बी-टाउन डिवास हमेशा ही इस मामले में इन्स्परेशन रहा हैं। यदि आपकी शादी की डेट नज़दीक आ रही है तो बी टाउन की एक्ट्रेस को देखना मत भूलिये।
आइये देखते हैं इन बी टाउन एक्ट्रेस को कि कैसे किया हैं इन्होने अपने शादी के दिन मेकअप और हेयर स्टाइल। इनके मेकअप और हेयर स्टाइल को देख कर, करे आप अपनी शादी की तैयारी।

1. बिपाशा बसु - प्रिन्सेस वेव्स
बिपाशा बसु के कर्ली हेयर उन्हें बिलकुल किसी डिज्नी प्रिन्सेस का लुक दे रहे थे। उनके वेवी कर्ली हेयर और फैंसी फ्लावर स्ट्रिंग उनकी मेहँदी सेरेमनी में रोमांटिक बोहेमियन वाइब्स दे रहे थे।

2. करीना कपूर खान- गजरा इफ़ेक्ट
सबसे फैशन-फ़ॉरवर्ड सेलिब्रिटी, करीना ने अपनी संगीत सेरेमनी में खूबसूरत जुड़ा बनाया था जिस पर उन्हें गजरा लगाया है। उसमें वो बहुत ही आकर्षक लग रही थी।

3. लिसा हेडन
बीच के किनारे शादी के लिए मॉडल और एक्ट्रेस लिसा हेडन बिलकुल सर्फर बेब की तरह लग रही थी। जिसमें उन्हों ने वाइट गाउन पहना है, हाथ में फ्लावर्स उनके लुक्स को कॉम्पलिमेंट कर रहें हैं। और हेड बैंड में वो बिलकुल किसी क्वीन की तरह लग रही हैं।

4. ईशा देओल- इजी टू डू बन
ईशा देओल ने अपनी शादी की रात में सीधी मांग निकली जो उनके बालों को एक शार्प हेयर स्टाइल दे रहा है। बाद में उन्हों ने ज़ेरॉयड बन बनाया जिसमें साइड में लूज़ कर्ल्स दिए हुए थे। चहरे के साइड में लटके हुए कर्ल्स उन्हें एक कैश़ूअल लुक दे रहे थे।

5. ऐश्वर्या राय बच्चन - फूलों से सजी
नीली आखों वाली ऐश्वर्या राय अपनी शादी के दिन बालों में गजरे लगाए किसी परी से कम नहीं लग रही थी। ऐश्वर्या ने अपने बालों को लपेट कर बंधा और उसमें से कई सारी लेयर्स निकली जो उन्हें सफिस्टिकैटड लुक दे रहा था। गजरा उनके ट्रडिशनल ब्राइडल लुक को और भी उभार दिया था। अगर आपको भी ऐश्वर्या की तरह गजरे का शौक है तो आप भी अपने कपड़ों और स्किन टोन के हिसाब से गजरा लगा सकती हैं।

6. दीया मिर्जा- हाफ अपडू
खूबसूरत दीया मिर्ज़ा अपनी लौ मेन्टेन्स हेयर स्टाइल में बहुत ही एलिगेंट और रोमांटिक लग रही थी। जहाँ ऊपर के बालों को खुला छोड़ा वही नीचे उन्होंने चोटी बनायीं जिस पर उन्होंने मांग टीका लगाया है। जो उनपर बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। बालों का कर्ली टेक्सचर उनके बालों को और भी खूबसूरत लुक दे रहा है।

7. लारा दत्ता- टाइट बन
जिन लड़कियों को विक्टोरियन ब्राइड दिखना है वे लारा दत्ता से आइडीअ ले सकते हैं। वे एक क्रिस्चन ब्राइड की तरह तैयार हुई जिस पर उन्हों ने पुरानी स्टाइल का टाइट और हाई बन बनाया था। आप भी तरह का बन अपनी शादी में बना सकती हैं।

8. शिल्पा शेट्टी-कर्ली एक्सटेंशन
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी किसी भी स्टाइल को मिनटों में अपना सकती हैं। अपने रिसेप्शन रात के लिए शिल्पा ने अपने आधे बालों को स्ट्रैट और आधे बंधे थे और बचे हुए बालों को उन्होंने कर्ल कराया था। कर्ली बालों में शिल्पा बिलकुल किसी डंसेल की तरह लग रही थी।

9. गुल पनाग - केयर फ्री बन
गुल पनाग ने अपनी शादी के दिन केयर फ्री बन बनाया जो उन्हें मॉर्डन लुक दे रहा था और यही नहीं उनको फंकी के साथ फेमनिन लुक भी दे रहा था। इसके साथ ही उनका मांग टीका उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा था। इस हैप्पी गो लकी हेयर स्टाइल से उनकी खूबसूरती और भी बढ़ जिससे वे शादी के दिन और भी सुन्दर लग रही थी।

10. जेनेलिया डिसूज़ा-साइड-पार्टेड बन
जेनेलिया डिसूज़ा अपनी शादी वाले दिन साइड-पार्टेड चिइगन हेयरस्टाइल में बहुत ही कॉंफिडेंट लग रही थी। उन्हें देख कर ऐसा लग रहा था कि वे एक कप्टेम्पोररी लुक और स्टाइलिश ब्राइड लग रही हैं ना किसी इंडियन ब्राइड की तरह। जेनेलिया ने अपने बालों को साइड से एंगल किया है जो उन्हें ब्राइडल लुक दे रहें हैं।



Click it and Unblock the Notifications











