Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
जानें, आपके चेहरे पर कौन सा हेयरकट सूट करेगा?
अलग-अलग प्रकार के चेहरों के लिए हेयर स्टाइल भी अलग होता है। कई लोग ऐसा नहीं करते हैं लेकिन यकीन मानिए, इससे चेहरे पर बहुत अच्छा लुक आता है।
जब आप अपने लुक को बदलवाना चाहती हैं तो समझ में नहीं आता कि कैसा कट करवाएं, जिससे आपको अच्छा लगे और आपके चेहरे पर वो सूट भी करें।
कई सारे पार्लर ऐसे होते हैं जहां वो मोटी फीस लेने के बाद आपको सिर्फ इतना बताते हैं कि आपके चेहरे पर किस तरह का कट अच्छा लगेगा और इसके लिए वह सॉफ्टवेयर्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपको इस बारे में जानकारी होगी, तो आपको इस तरह के सुझाव की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़ें- साड़ी के ऊपर बनाइये ये 12 हेयरस्टाइल्स
इसलिए, बोल्डस्काई में बताया जा रहा है कि किस तरह के फेसकट पर कौन सा हेयरकट अच्छा लगेगा। यहां हम आपको चार तरह के चेहरे के लिए तीन-तीन हेयरकट सजेस्ट कर रहे हैं जो कि काफी यूनिक और अच्छे हैं। साथ ही इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही तरह की ड्रेस पर फबेंगे। डालें एक नज़र:
1. गोल चेहरे के लिए -

स्टाइल 1: अगर आपका गोल चेहरा है जिस पर हमेशा मुस्कराहट बनी रहती है तो आप साइड फ्रिंज के साथ ट्राउस्ल्ड लेयर को कटवा सकती हैं, इससे आपके चेहरे पर थोड़ा सा स्लिम लुक आता है। यह काफी फनकी लुक देता है। मस्तमौला लड़कियों के लिए ये कट बेहतरीन है।

स्टाइल 2: जो एक जैसा लुक देखते-देखते परेशान हो चुकी है और अपने राउंड फेस के लिए नया लुक चाहती हैं वो अनरूली बैंग्स कट को करवा लें। ये फ्रेम, चेहरे को नया लुक दे देता है और इसमें फेस की डेप्थ उभर कर आती है जिससे वो गोल नहीं लगता है।

स्टाइल 3: गोलाकार चेहरे के लिए स्लीक और गर्दन तक की लम्बाई वाले बाल हमेशा सुंदर लगते हैं, इससे उनका चेहरा भारी नहीं लगता है। बस आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप साइड पार्टिंग करें न कि बीच वाली। बीच वाली पार्टिंग करने से आपका चेहरा और अधिक गोल दिखने लगता है।
2. अंडाकार चेहरे के लिए -

स्टाइल 1: अगर आपका चेहरा अंडाकार है तो उस पर डीप सेट बैंग्स के साथ लम्बी लेयर्स वाला स्टाइल काफी फबेगा। ये बैंग, चौड़े माथे को छोटा बना देते हैं और चेहरे पर अच्छा सा लुक आ जाता है। गोलाकार चेहरे के लिए ये सबसे प्यारा लुक होता है। यह भी पढे़- चेहरे के लिये टॉप 6 हेयरस्टाइल

स्टाइल 2: चौड़ा माथा होने पर लड़कियों को चेहरे पर चौड़ाई सी महसूस होती है और कोई भी स्लिम कट उन पर अच्छा नहीं लगता है। लेकिन अगर थोडा सा साइड फ्रिंज कट करवाया जाये तो ये लुक बहुत अच्छा लगेगा।

स्टाइल 3: गोलाकार चेहरे पर सॉफ्ट वेब्स के साथ फुल फ्रंटल फ्रिंज वाला कट काफी अच्छा लगता है। ये इंडियन और वेस्टर्न, दोनों ही प्रकार की ड्रेस पर फबता है।
3. हार्ट शेप चेहरे के लिए -

स्टाइल 1: बहुत सारे हेयर स्टाइल हार्ट शेप चेहरे पर अच्छे नहीं लगते हैं। लेकिन शॉर्ट क्रॉप विद साइड स्वैप्ट फ्रिंज, इस तरह के चेहरे पर बहुत फबता है।

स्टाइल 2: सभी प्रकार के चेहरे पर, खासकर हार्टशेप चेहरे पर लॉन्ग लेयर कट बहुत अच्छा लगता है। आप चाहें तो इस कट पर अपने बालों को स्ट्रेट भी कर सकती हैं।

स्टाइल 3: अपने बालों को शॉॅर्ट क्रॉप करवा लें, इससे चेहरे पर फ्रेश लुक आता है।
4. चौकोर चेहरे के लिए -

स्टाइल 1: आप अपने बालों को छोटा करवा लें यानि पिक्सी जैसा कट आप पर बहुत अच्छा लगेगा। कान के ऊपर आने वाला हर कट स्क्वायर फेस पर प्यारा लगता है। ये बोल्ड और फेमिनीन लुक देता है।

स्टाइल 2: स्क्वायर फेस पर क्यूट सा शॉर्ट कट ही फबता है। आप इसे आसानी से कैरी भी कर सकती हैं।

स्टाइल 3: बॉब लुक को एक बार जरूर ट्राई करें। ये क्लासिक लगता है और इस तरह के चेहरे पर स्यूट करता है।
इस प्रकार, आप विभिन्न चेहरों पर इस तरह के कट करवा सकते हैं जिससे आपको खुद में कॉन्फीडेंस आएगा और आप देखने में भी अच्छी लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications











