Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
ओह तो इन 7 कारणों की वजह से झड़ना शुरु हो गए हैं आपके बाल
क्या आपके बाल लंबे सयम से झड़ रहे हैं और आपको इसके पीछे का कारण समझ में नहीं आ रहा है? तो आज हम आपको इस समस्या के पीछे छुपे 7 कारणों के बारे में बताएंगे, जो कि काफी शॉकिंग लगेगा।
कई लोगों की डायटिंग अच्छी होती है लेकिन फिर भी उनके बाल बड़ी तेजी के साथ झड़ते हैं। बालों के टूटने का कई कारण हो सकता है, जैसे एक अध्ययन के दौरान यह बात सामने आई है कि पुरुषों में गंजेपन का कारण अक्सर जेनेटिक होता है
यानी कि आनुवांशिक तौर पर भी आपको यह परेशानी विरासत में मिल सकती है, जबकि स्त्रियों में बाल झड़ने के पीछे मुख्य कारण तनाव या मानसिक परेशानी होती है। आप इस लेख को पढ कर पता लगा सकते हैं कि आपके बाल आखिर क्यूं झड़ रहे हैं।

किसी दर्दनाक घटना का होना
अगर आपने हाल ही में किसी दर्दनाक घटना को झेला है जैसे एक्सीडेंट, किसी अपने की मौत आदि, तो आपको डिप्रेशन की वजह से बालों की झड़ने की समस्या हो सकती है।

विटामिन ए सप्पलीमेंट खाना
अगर आप रेगुलर तौर पर विटामिन ए का सप्पलीमेंट ले रही हैं तो आपके बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं, जिससे बाल झड़ सकते हैं, यह बात एक रिसर्च में कही गई है।

खााने में प्रोटीन की कमी
बालों को मजबूती देने के लिये उन्हें प्रोटीन देना आवश्यक है। अगर आपकी डाइट में प्रोटीन की कमी होगी तो आपके बाल कमजोर हो कर टूटने लगेंगे।

आनुवंशिकता
कभी कभार बालों के झड़ने की समस्या आपके जीन पर भी निर्भर रहता है। अगर आपके पिता या दादा जी के बाल सिर पर से एक ही पैटर्न में घट रहे हैं , तो आप भी उसी जगह से बाल खोने लगेंगे।

अचानक वजन घटना
बहुत ज्यादा डायटिंग करने या फिर बहुत ज्यादा वजन घटने की वजह से भी बाल झड़ने लगते हैं।

लंबे समय से बुखार होना
अगर आप लंबे समय से वायरल फ्लू या बुखार से ग्रस्त हैं और 15 दिनों से ज्यादा हो चुके हैं, तो आपके बाल कमजोर हो सकते हैं।

बर्थ कंट्रोल पिल का सेवल
जो महिलाएं लंबे समय तक बर्थ कंट्रोल पिल का सेवन करती हैं, वे हार्मोन के इंबैलेंस की वजह से अपने बाल खो देती हैं। यह बर्थ कंट्रोल पिल का एक साइड इफेक्ट होता है।



Click it and Unblock the Notifications











