Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
बालों के लिये अंडे का हेयर पैक बनाने की 2 विधियां
क्या आप के बाल हद से ज्यादा झड़ना शुरु हो गए हैं कि अब आपका सिर साफ दिखाई देता है? अगर ऐसा है तो सिर पर अंडे का हेयर मास्क लगाना बड़ा ही प्रभावी रहेगा। बालों में अंडा लगाने से ना केवल बाल झड़ना ही बंद हो जाते हैं बल्कि बाल सिल्की बनते हैं और सिर से अत्यधिक तेल भी निकल जाता है। बालों की सभी समस्याएं केवल एक अंडा दूर कर सकता है। अगर आप को नहीं पता कि सिर में अंडे का मास्क किस विधि से लगाया जाता है तथा उसमें किन किन सामग्रियों की आवश्यकता पड़ेगी तो जरुर पढ़ें हमारा यह लेख।
READ: बालों का झड़ना रोकेंगे ये प्रभावी हेयर मास्क

1. अंडा हेयर मास्क
इस अंडे के हेयर मास्क में काफी ज्यादा प्रोटीन, विटामिन और फैटी एसिड होता है। इससे आपके बाल नहीं झडे़गें। साथ ही जैतून का तेल आपके बालों में मजबूती भरेगा और उसे कोमल बनाएगा। आइये जानते हैं किस विधि से तैयार करते हैं अंडे और ऑलिव ऑइल का मास्क।
सामग्री-
- 2 अंडे (पीला वाला भाग)
- 2 चम्मच जैतून तेल
- 1 कप पानी
विधि-
- एक कटोरे में अंडे के पीले वाले भाग और जैतून के तेल को मिक्स करें।
- फिर उसमें आधा कप पानी मिलाएं।
- इस मिश्रण को उंगलियों की सहायता से बालों की जड़ों में लगाएं।
- एक बार जब मिश्रण सिर पर अच्छी तरह से लग जाए तब इसे 15-20 मिनट तक सिर पर रखें और शावर कैप लगा लें।
- उसके बाद बालों को शैंपू से धो लें।
इस मास्क को कितनी बार प्रयोग करें?
यह विधि काफी ज्यादा प्रभावी है इसलिये इसको महीने में एक या दो बार प्रयोग करना ठीक रहेगा।
2. अंडे का दूसरा हेयर मास्क
अगर आपके बाल काफी ज्यादा ऑइली हैं तो अंडे का सफेद भाग लगाना काफी प्रभावी रहेगा। बालों में अत्यधिक तेल सिर के पोर्स बंद कर देता है तथा संक्रमण और एक्ने भी पैदा करता है।
सामग्री-
- 2 अंडे (सफेद भाग)
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच जैतून तेल
विधि-
- एक कटोरे में तीनों सामग्रियों को मिक्स करें और सिर पर लगा लें।
- सिर पर शावर कैप पहन लें और 15-20 मिनट के बाद सिर को शैंपू से धो लें।
इस मास्क को कितनी बार प्रयोग करें?
इस मास्क को महीने में एक या दो बार ही प्रयोगे करें।
विशेष नोट- लाइफस्टाइल के और भी रोचक लेख के लिये मोबाइल पर सीधे टाइप करें hindi.boldsky.com और समाचार के लिये hindi.oneindia.com और रहें हमेशा अपडेट।



Click it and Unblock the Notifications











