Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
बालों के लिए आलू है फायदेमंद
आपके बालों से आपकी खूबसूरती का अंदाज़ा लगाया जाता और कई मामलों में सेहत का भी। लेकिन, आजकल प्रदूषण की मार हमारे बालों को भी प्रभावित कर रही है। और ऊपर से हानिकारक कैमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल बालों पर और भी बुरा असर डालते हैं। नतीजा, समय से पहले ही बालों का झड़ना, बालों में रूसी और बाल पककर सफेद होने लगते हैं।
लेकिन, बालों को वक्त से पहले ही इन सारी परेशानियाँ से बचाने के लिए कई घरेलू नुस्खे बहुत कारगर साबित होते हैं। आलू के बारे में तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या कभी हमने यह सोचा है कि यही आलू हमारे बालों के लिए कितना फायदेमंद है। आइये जाने कुछ ऐसे ही नस्खों के बारे में।

बालों के लिए आलू है फायदेमंद
1 - एक आलू लें उसे कद्दूकस कर लें फिर उसका पानी एक कटोरी में निचोड़ लें इसके बाद इसमें एक अंडा थोड़ा दही अच्छे से मिलाएं। अब इसे अपने बालों की जड़ों में और बालों में लगाएं। 20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर शैम्पू और गर्म पानी से धो लें। इसे 20 दिन तक करें और आपके बाल स्वस्थ और चमकदार लगने लगेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिये पिएं आलू का रस
2 - आलू के छिल्के
एक पैन में पानी उबाल लें फिर उसमें आलू के छिल्के दाल दें। अब इसे 20 मिनट तक उबालें। फिर इस पानी को किसी बर्तन में छान लें। अब जब भी आप शाम्पू से अपने बाल धुएं तो उसके बाद इसी पानी से अपने बालों धोएं। यह आपके बालों को काला करने में मदद करता है साथ ही सफ़ेद बालों के किये भी फायदेमंद है।
3 - क्या आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं ?
हम आपको घरेलू नुस्खा बाटते हैं जिसे करने से आपके बालों कि समस्या खत्म हो जायेगी। 3 चम्मच आलू का रस लें, 3 चम्मच एलो वेरा का जूस और 1 चम्मच शहद। अब इस मिक्सचर को बालों कि जड़ों में लगाएं और दो घंटे के लिए छोड़ दें। फिर किसी अच्छे शैम्पू से बालों को धो लें। इसे हफ्ते में दो बार करें।



Click it and Unblock the Notifications











