Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
एलो वेरा के इस्तेमाल से पाएं रुसी से छुटकारा
रुसी बालों की एक आम समस्या है जो बैक्टीरिया एवं सर पर होने वाले फंगल संक्रमण से फैलती है। रुसी के कारण आपके सर में खुजली होती है व कभी-कभी तो यह दीवारों की पपडी की तरह सर से उखड़ती नज़र आती है।
इस समस्या से निजात पाने में कई ज़डी बूटियां मदद करती हैं तथा एलो वेरा उनमें से एक है। सर की परत पर मौजूद मृत कोशिकाएं रुसी का मुख्य कारण बनती हैं। एलो वेरा में मौजूद पेक्टिन, मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं को व ऊतकों को विकसित होने में मदद करता है। ये नई कोशिकाएं सर की त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी लाभदायक साबित होती हैं।
READ: एलो वेरा जेल का त्वचा पर फायदा
रुसी से छुटकारा पाने के लिए अपने बालों को एलो वेरा युक्त सौम्य शैम्पू के साथ गुनगुने पानी से धोएं। एलो वेरा से बने शैम्पू या कंडीशनर को खरीदते वक़्त ध्यान रहे कि उसमें सोडियम लूरल सल्फेट ना हो, अतः इसे आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है। रुसी से छुटकारा पाने के लिए बोल्ड स्काई आपके लिए कुछ घरेलू उपचार लेकर आया है।

1 एलो वेरा जेल
एलो वेरा जेल को अपने सर में लगाएं तथा इससे अपने सर की मालिश करें। फिर 20 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें। इस प्रक्रिया को 15 दिनों के लिए हफ्ते में दो या तीन बार दोहराएं। एलो वेरा आपके सर को ठंडक पहुंचाएगा तथा आपके सर की खुरदरी त्वचा को नरम व मुलायम बनाएगा।

2 एलो वेरा एवं मेथी के दाने
मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोएं तथा अगले दिन इन्हें पीस कर एक पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट में एलो वेरा जेल मिलाकर इसे अपने सर में लगाएं। यह तरीका आपको बालों की चिपचिपाहट से निजात दिलाएगा। यह उपाय कुछ महीनों के बाद अपना असर दिखाएगा।

3 एलो वेरा एवं नीलगिरी का तेल
एलो वेरा जेल को एवं नीलगिरी के तेल को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट से अपने सर की मालिश करें। इस पेस्ट को अपने बालों में 1 घंटे के लिए रहने दें तथा बाद मे अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें। एलो वेरा एवं नीलगिरी के तेल में मौजूद चिकित्सीय गुण आपके सर व बालों पर जमी मैल को धो डालेंगे। इस नुस्खे को आजमाने पर आपको बालों को शैम्पू करने की जरुरत नहीं पडेगी।

4 एलो वेरा एवं नींबू का रस
नींबू का रस आपके बालों में लगे तेल को बड़ी आसानी से धो देता है। अतः इसका इस्तेमाल रुसी से निजात पाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए आप आधा नींबू निचोडें तथा इसमें एलो वेरा के रस को मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं तथा इसे 1 घंटे के लिए रहने दें। बाद में अपने बालों को किसी सौम्य शैम्पू से धोएं।

प्री-शैम्पू उपचार
एलो वेरा में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं। इसलिए शैम्पू से पहले बालों में एलो वेरो जेल लगाने से बालों की सतह पर मौजूद रुसी आसानी से नष्ट हो जाती है। इसके अलावा, यह खोपडी के पीएच बैलेंस को बनाए रखता है, बालों को हाइड्रेटेड रखता है तथा रुसी को बढ़ने से रोकता है। ऐसे परिणाम पाने के लिए आप एलो वेरा जेल से अपने बालों की मालिश करें तथा 10 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें।

हेयर ट्रीटमेंट
आधा कप एलो वेरा जेल में 2 चम्मच अरंडी का तेल डालें, दो चम्मच मेथी का पाउडर डालें तथा एक चम्मच तुलसी के पत्तों का चूरा ड़ालें। अब इन सारी चीजों का एक पेस्ट तैयार करें तथा इसे अपने सर व बालों पर लगाएं। फिर अपने बालों को बांधकर उन्हें एक शावर कैप से ढंकें ताकि इस पेस्ट में मौजूद सभी चीजें रात भर अपना असर दिखा सकें। अगले दिन अपने बालों को सौम्य शैम्पू से धोएं।



Click it and Unblock the Notifications











