Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
बालों का झड़ना रोके अंडा: घरेलू उपचार
अंडे प्रोटीन और विटामिन से भरे होते हैं जो कि बालों की कई सारी समस्याओं से हमें निजात दिला सकते हैं। नियमित इस्तमाल से यह आपके बालों को घना और शाइनी बना सकते हैं। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे हैं तो भी अंडा लगाना बहुत लाभदायक होता है। इसमें जरुरतमंद फैटी एसिड होता है जो कि बालों को अंदर से पोषण पहुंचाता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है जिससे बाल झड़ते नहीं हैं।
सिल्की बाल चाहिये तो लगाइये अंडा
बालों के लिये अंडे के फायदे
1. अंडे में सल्फर होता है और कुछ पोषक तत्व जैसे प्रोटीन और मिनरल जैसे आयोडीन, फॉस्फोरस ,आयरन और जिंक पाया जाता है। ये सब मिल कर बालों के लिये बहुत ही अच्छा काम करते हैं।
2. अंडे में विटामिन ई होता है जो कि बालों को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन बालों को यूवी किरणों और प्रदूषण से बचाता है। यह बालों को कमजोर होने से भी बचाता है।
3. अंडे में बायोटिन या विटामिन B7 होता है जो कि बालों की जड़ों को मजबूत करता है।

एग हेयर पैक
1. अंडा और जैतून तेल: अंडे का सफेद भाग ले कर उसके साथ 2 चम्मच जैतून का तेल मिक्स करें। अब इस मिश्रण को सिर पर अच्छी तरह से लगाएं। 20 मिनट के बाद बालों को ठंडे पानी और शैंपू से धो लें। कुछ हफ्तो तक ऐसा करने से बालों की ग्रोथ होना शुरु हो जाएगी।
2. अंडा, जैतून तेल और शहद: 1 अंडे के पीले भाग में 3 चम्मच जैतून तेल और थोड़ा सा शहद मिक्स करें। फिर इससे अपने सिर और बालों की धीरे धीरे मसाज करें। अपने सिर को किसी शॉवर कैप से ढंक दें और आधे घंटे बाद बालों को हल्के गरम पानी से धो लें।
3. अंडा और नींबू : अंडे का पीला भाग लें और उसमें आधा नींबू निचोड़े। फिर इस पेस्ट से अपने सिर की कुछ देर मसाज करें । जब मिश्रण अच्छी तरह से सिर में समा जाए तब इसे ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications











