Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
इन आसान टिप्स से पाएं चमकदार नाखून और बढ़ाएं हाथों की सुंदरता
हाथों का रंग गोरा और नाखून पीले, ऐसा सिर्फ किन्हीं करणों से होता है। क्या आप जानती हैं कि नाखून पीले क्यों हो जाते हैं? आमतौर पर नाखूनों पर अत्यधिक मात्रा में नेल पॉलिश लगाना, डायबिटीज, किडनी समस्या या विटामिन की कमी से नाखून पीले होने शुरु हो जाते हैं।
चेहरे की सुंदरता पर तो हर कोई ध्यान देता है मगर नाखून अगर पीले हो गए हैं तो उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। हाथो की सुंदरता बढ़ाने में हमारे नाखूनों की अहम भूमिका होती है। अगर हमारे नाखून साफ तथा चमकदार होते हैं तो हाथो की खूबसूरती अत्यधिक बढ़ जाती है।

साफ-सुथरे हाथ और नाखून किसी की भी खूबसूरती में इजाफा कर देता है। हालांकि ज्यादातर महिलाओं के लिए अपने नाखून को साफ, लंबा और सफेद रखना काफी मुश्किल होता है। नाखूनों का पीला पड़ जाना महिलाओं में एक आम समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए हम सभी के किचन में अनेक ऐसी घरेलू सामग्रियां मौजूद हैं जिनके उपयोग से नाखूनों को सफ़ेद बनाने में मदद मिलती है, आइये जानते हैं क्या हैं वो चीज़..

1. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडे में किसी भी चीज को सफेद करने के गुण होते हैं इसी तरह से यह नाखूनो को भी चमका सकता है। प्रयोग: ½ टीस्पून बेकिंग सोडा को 2-3 चम्मच डिस्टिल्लड वॉटर के साथ मिक्स करें। फिर इसे अपनी उंगलियों पर लगाएं। कुछ मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

2. सफेद सिरका
सफेद सिरके से आप साफ नेल्स पा सकती हैं। इसे नियमित लगाएं और फिर देंखे। ½ टीस्पून सफेद सिरका लें और इसे एक बडे गुनगुने पानी के कटोरे में डाल दें। फिर इसमें अपनी उंगलियों को 5-10 मिनट तक भिगोएं।

3. जैतून तेल
यह तेल फंगल इंफेक्शन से लड़ने में काफी मदद करता है। आधा चम्मच जैतून तेल को बड़े कांच के कटोरे में डाल कर उसमें गरम पानी डालें। फिर उसमें अपनी उंगनियों को कम से कम 20-25 मिनट तक भींगा रहने दें। फिर इन्हें हल्के क्लींजर से और गुनगुने पानी से धो लें।

4. गुलाबजल
अगर आपके नाखून पीले पड़ गए हैं तो उन्हें साफ करने में गुलाबजल काफी यूज़ में आ सकता है। इसके लिये आपको कॉटन बॉल को गुलाब जल में डुबोना है और फिर उसे नाखूनों पर लगाना है। इस रेमिडी को कई बार यूज़ करें जिससे आपको अच्छा रिजल्ट मिले।

5. नींबू का रस
नींबू के रस में ब्लीचिंग प्रॉपर्टी होती है जो कि आपके नेल्स के कलर को साफ करने में मदद करेगा। 2 चम्मच ताजे नींबू का रस लें और उसमें गरम पानी के कटोरे में डालें। फिर उसमें अपनी उंगलियों को 5-10 मिनट तक के लिये डुबोएं। बाद में अपनी उंगलियों को गुनगुने पानी से धो लें।

6. खीरा
खीरे का अक्सर टूटे और कमजोर नाखूनों पर यूज़ किया जाता है लेकिन आप इसे बदरंग हुए नाखूनो पर भी आजमा सकती हैं। इसके लिये आपको खीरे का टुकडा काट कर पीस लेना होगा और फिर नाखूनों पर लगाना होगा। फिर 10-15 मिनट इसे रख कर बाद में गुनगुने पानी से धो लेना होगा।

7. संतरे के छिलके का पावडर
यह अपने ब्लीचिंग गुणों की वजह से जाना जाता है। इससे नाखून साफ हो जाते हैं। ½ टीस्पून संतरे के छिलके का पावडर लें और उसमें 1 चम्मच पानी मिलाएं। फिर इस पेस्ट को नाखूनों पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications











