Latest Updates
-
Summer Fashion Tips: चिलचिलाती धूप में ठंडक का एहसास कराएंगे ये 5 रंग, आज ही बदलें अपना वॉर्डरोब -
इन 5 समस्याओं से जूझ रहे लोग भूलकर भी न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान -
क्यों मनाया जाता है अप्रैल फूल डे? जानें 1 अप्रैल से जुड़ी ये 3 दिलचस्प कहानियां -
IPL 2026 का आगाज आज, बेंगलुरु में SRH से भिड़ेगी चैंपियन RCB, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल -
जून-जुलाई में हवाई सफर खतरनाक? सुमित आचार्य महाराज की भविष्यवाणी वायरल -
अनोखी परंपरा! जहां पति की डेड बॉडी के साथ सोती है पत्नी, वजह जान सुन्न हो जाएगा दिमाग -
एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 11,200 करोड़ में हुआ तैयार, जानें Jewar Airport से जुड़ी 10 बड़ी बातें -
हथेली में खुजली होना शुभ या अशुभ? जानें कब मिलता है धन और कब होता है भारी नुकसान -
Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: शनिवार को इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक भविष्यफल -
Yoga For PCOS: पीसीओएस से परेशान महिलाएं रोज करें ये 5 योगासन, हार्मोन संतुलन में मिलेगी मदद
कानों में हो गए हैं ब्लैकहेड्स? तो उनसे ऐसे पाएं छुटकारा
ब्लैकहेड्स ना केवल नाक पर ही बल्कि कुछ लोंगो को कान में भी हेाता है। इससे कानों में थोड़ा दर्द भी महसूस होता है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आपके कान गंदे हैं।
अगर ब्लैकहेड टाइम से ठीक नहीं किया गया तो यह नुकसानदायक हो जाता है। क्योंकि कान की त्वचा काफी पतली होती है, जिससे ब्लैकहेड हटा पाना थोड़ा कठिन हो जाता है।
लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिसे आजमा कर आप कानों से आराम से ब्लैकहेड्स निकाल सकते हैं।


गरम कपड़े से सिकाई
एक साफ कपड़े को गरम पानी मे भिगो कर निचोड़ लें और उसे कानों पर रख कर 5 मिनट दबाएं। अब इससे हल्के हल्के कानों को रगड़ें। इस विधि को दिन में दो बार करें। ऐसा करने से कान के पोर्स खुलेंगे और जमा हुआ तेल बाहर आएगा।

ब्लैकहेड एक्सट्रैक्टर टूल
आपको यह टूल आराम से मार्केट में मिल जाएगा, जिससे पोर्स खुल कर ब्लैकहेड्स निकल आते हैं। इस टूल को यूज करने के बाद इसे अच्छी तरह से धोएं।

नींबू का रस
1 टीस्पून नीबू के रस में ½ टीस्पून पानी मिलाएं। उसमें कॉटन बॉल भिगो कर डायरेक्ट कानों पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब इसे कॉटन की बॉल को गरम पानी में भिगो कर रगड़े। इस विधि को रोजाना दिन में 2 बार करे।

बेकिंग सोडा
1 टीस्पून बेकिंग सोडा और आधा चम्मच पानी मिला कर पेस्ट बनाएं। इसे ब्लैकहेड पर लगाएं और 5 मिनट रूकें। उसके बाद हल्के गरम पानी से इसे रगड़ कर साफ कर लें।

टी ट्री ऑइल
4 बूंद टी ट्री ऑइल को 2 टी स्पून जोजोबा ऑइल के साथ या सादे पानी के साथ मिलाएं। फिर इसमें कॉटन बॉल डिप करें और इसे ब्लैकहेड पर लगाएं। 10 मिनट के बाद इसे रगड कर साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications











