Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
सेंसटिव हाथों और पैरों के लिए स्क्रब
अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने हाथों और पैरों पर ध्यान नहीं देते हैं और चेहरे पर ही लीपा-पोती करते रहते हैं। जबकि हमारे हाथों और पैरों को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। लेकिन सवाल उठता है कि इनकी केयर करें कैसें।
ऐसे में आप उन्हे प्रॉपर पेडीक्योर और मैनीक्योर करें। पर कई लोगों के हाथों और पैरों की त्वचा बहुत सेंसटिव होती है जिसकी वजह से वो कुछ भी लगाने से झिझकते हैं और मैनीक्योर और पैडीक्योर करने से कतराते हैं क्योंकि इस प्रक्रिया में पैरों व हाथों में स्क्रब करना पड़ता है।
READ: फटी एड़ियों के लिये घर पर तैयार करें फुट स्क्रब
इस आर्टिकल में हम आपको सेंसटिव त्वचा वाले हाथों और पैरों के लिए कुछ खास स्क्रब बताएंगे, जो कि आपकी स्कीन को बिना नुकसान पहुंचाएं, उनकी सफाई कर देंगे और चमकदार बना देंगे। आइए जानते हैं सवेंदनशील त्वचा के लिए खास स्क्रब:

नींबू-नमक: एक्सफाफलीएशन के लिए आप, नमक का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। यह त्वचा के लिए अच्छा प्राकृतिक स्क्रब है। हाथों और पैरों पर दरदरे नमक को रगड़ें और साफ करें, इससे गंदगी हट जाएगा। लेकिन बहुत ज्यादा न रगड़ें। आप नींबू और नमक को मिलाकर भी स्क्रब कर सकते हैं इससे सारी डेड स्कीन निकल जाएगी।
READ: रातभर चेहरे पर ग्लो लाने के 6 सिंपल टिप्स
आलू का जूस: आलू के रस से पैरों और हाथों को रगड़ें, इससे त्वचा का कालापन दूर होगा और त्वचा में चमक आ जाएगी। आप रस को लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में हल्के हाथों से रगड़ दें।
एलोवेरा: सेंसटिव स्कीन के लिए, एलोवेरा सबसे अच्छा स्क्रब होता है। आप एलोवेरा की एक पत्ती ले लें और उसके गूदे से हाथों और पैरों को साफ करें। 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा में निखार आ जाएगा और उसमें नरमी भी आएगी।
औरेंज स्क्रब: संतरे के पीस को एक कप दूध में मिलाकर पीस लें और उससे हाथों व पैरों को स्क्रब करें। 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और बाद में गुनगुने पानी से धो लें।
मिल्क स्क्रब: नहाने से पहले, दूध से मसाज करें, इससे आपके हाथ और पैरों में नमी आ जाती है व डेड स्कीन निकल जाती है।



Click it and Unblock the Notifications











