Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
Rama Ekadashi 2025: रमा एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये 5 उपाय, घर में नहीं होगी धन-धान्य की कमी
Rama Ekadashi 2025 Tulsi Ke Upay: सनातन धर्म में कार्तिक मास में पड़ने वाली रमा एकादशी का विशेष महत्व है। इस एकादशी को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना गया है। इस साल रमा एकादशी 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। यह एकादशी व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का भी श्रेष्ठ अवसर माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से हजार अश्वमेध यज्ञ और सौ राजसूय यज्ञ के बराबर फल प्राप्त होता है।
इस दिन भक्त भगवान विष्णु और तुलसी माता की विशेष पूजा करते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि रमा एकादशी का व्रत न केवल पापों का नाश करता है, बल्कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का भी संचार करता है। आइए, जानते हैं रमा एकादशी पर तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपाय -
धन लाभ का उपाय
रमा एकादशी की सुबह भगवान विष्णु को नारियल और तुलसी की मंजरी अर्पित करें। पूजा के बाद लाल कपड़े में तुलसी की पत्ती और नारियल रखकर बांध लें। अगले दिन इस पोटली को मंदिर में दान करें। ऐसा करने से धन संबंधी रुकावटें दूर होती हैं और घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।

नौकरी या करियर में सफलता के लिए उपाय
अगर बार-बार प्रयास करने के बावजूद नौकरी नहीं मिल रही है, तो रमा एकादशी की शाम तुलसी के पौधे के नीचे 11 घी के दीपक जलाएं। फिर तुलसी चालीसा का पाठ करें और सात बार परिक्रमा करें। इससे करियर की रुकावटें दूर होंगी और सफलता का मार्ग खुलेगा।

आर्थिक संकट दूर करने का उपाय
आर्थिक संकटों से छुटकारा पाने के लिए रमा एकादशी के दि सुबह स्नान के बाद तुलसी माता को जल या कच्चे दूध से अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय "ॐ तुलस्यै नमः" मंत्र का जप करें। इससे मां लक्ष्मी को प्रसन्न होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए उपाय
रमा एकादशी के दिन जरूरतमंदों को वस्त्र, अन्न, धन, जौ, काले तिल और तुलसी का पौधा दान करें। साथ ही, कामधेनु गाय की मूर्ति दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे पितरों की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
व्यापार बढ़ाने के लिए उपाय
अगर आप अपने व्यवसाय में उन्नति चाहते हैं, तो रमा एकादशी पर तुलसी की जड़ को गंगाजल से धोकर पीले कपड़े में लपेट दें। फिर भगवान विष्णु के चरणों में रखकर पूजा करें। यह उपाय व्यापार में तरक्की और धन लाभ दिलाने वाला माना गया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











